TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Morning Breakfast Diet: ब्रेकफास्ट में करें ये चीजें शामिल, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ बीमारियां होंगी दूर

Morning Breakfast Diet: ब्रेकफास्ट (Breakfast) हमारे जीवन में बहुत मायने रखता है। हेल्दी रहने के लिए हमेशा हमें अपने नाश्ते पर ध्यान देना होगा। सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए? ये भी बहुत अहम रखता है और आज हम आपको हेल्दी रहने के लिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे खाकर आप हेल्दी […]

Morning Breakfast Diet
Morning Breakfast Diet: ब्रेकफास्ट (Breakfast) हमारे जीवन में बहुत मायने रखता है। हेल्दी रहने के लिए हमेशा हमें अपने नाश्ते पर ध्यान देना होगा। सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए? ये भी बहुत अहम रखता है और आज हम आपको हेल्दी रहने के लिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे खाकर आप हेल्दी रह सकते हैं और फिट रह सकते हैं। तो आइए जानते है कि आपको ब्रेकफास्ट में क्या खाना चाहिए।

अंडा

अंडा (Egg) खाने की सलाह को डॉक्टर्स भी देते हैं। अंडे में बहुत अच्छी मात्रा में प्रोटीन और पोषक तत्व पाए जाते है साथ ही इससे विटामिन डी की भी पूर्ती होती है। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या खाए तो आप आज से ही नाश्ते में अंडा खाना शुरू कर सकते हैं। अंडा कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है और आपके शरीर को ताकत देता है। इसलिए आज से ही अंडे को अपने नाश्ते की लिस्ट में जरूर शामिल करें। और पढ़िएPalak Dal Khichdi Recipe: लंच में ऐसे बनाएं पालक दाल खिचड़ी, स्वाद चखकर कहेंगे वाह!

केला 

सुहक के नाश्ते को हेल्दी बनाने के लिए केला (Banana) बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे दूध में मैश करके खाने से ये शरीर को फिट रखने में मदद करता है। केले में पोटेशियम भारी मात्रा में पाया जाता है इसलिए जिन लोगों को हाइपरटेंशन की शिकायत है वो केले का रोज सेवन कर सकते हैं। केला अपने पेट के लिए भी हेल्दी होता है और इससे आपकी पाचन प्रक्रिया में भी इजाफा होता है।

ओटमील 

सुबह ब्रेकफास्ट में ओटमील (Oatmeal) खाना लाभकारी होता है। ओटमील को आप फलों के साथ और भी हेल्दी बना सकते हैं। सुबह के नाश्ते में ओटमील का सेवन जरूर करना चाहिए। आपको बता दें, ओट्स में काफी मात्रा में ओमेगा 3, फैटी एसिड, फोलेट, और पोटेशियम पाया जाता है जो की दिल के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसलिए आज से ओटमील को घर में खाना शरू कर दें। और पढ़िएStuffed Paratha: सर्दियों में ट्राई करें ये 5 भरवां पराठा, खाकर आ जाएगा मजा

बादाम 

सुबह खाली पेट बादाम (Almond) खाने से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। बादाम को अगर भिगोकर खाते हैं तो ज्यादा फायदा होता है। बादाम से शरीर में विटामिन, मैंगनीज, प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है। इसलिए ब्रेकफास्ट में बादाम को जरूर शामिल करना चाहिए। आज से ही हमारी बताई गई चीजों को अपनी ब्रेकफास्ट (Breakfast) लिस्ट में जरूर शामिल रहे। खुद भी हेल्दी रहे और दूसरों को भी फिट रखें। यहाँ पढ़िए - लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.