-विज्ञापन-

Mango Special Drink:  मैंगो शेक नहीं अब पिएं मैंगो चिया मिल्क, जो सेहत को दे टेस्ट और हेल्थ का डबल डोज, ये है रेसिपी

Mango Special Drink: कुछ हेल्दी ड्रिंक पीना चाहते हैं तो मैंगो चिया मिल्क बनाकर पी सकते हैं। ये शेक पीने में बहुत टेस्टी और पौष्टिक होता है।

Mango Special Drink: गर्मियों में आम (Mango) का सीजन होता है, जो खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं। बच्चा हो या बड़ा आम सभी को बहुत पसंद होते हैं। उनकी कई सारी किस्म होती हैं जो मार्केट से लेकर गली नुक्कड़ के ठेलों पर सजे दिखते हैं। लोग इस मौसम में आम का भरपूर लुत्फ उठाते हैं,ल कोई काटकर खाता है तो कोई शेक बनाकर। इसकी आइस-क्रीम और कुल्फी भी बनाई जाती है। लेकिन आप कुछ हेल्दी ड्रिंक पीना चाहते हैं तो मैंगो चिया मिल्क बनाकर पी सकते हैं। ये मिल्क शेक पीने में बहुत टेस्टी होता है और बहुत पौष्टिक भी।

चिया सीड्स, मिल्क और आम तीनों चीजें लाभकारी गुणों से भरपूर होते हैं। अगर आप सुबह की शुरुआत इस ड्रिंक से करते हैं तो पूरा दिन एनर्जेटिक बीतता है। आप भी इस ड्रिंक को बनाना चाहते हैं तो हम आपको इस मिल्क की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो बनाने में बहुत आसान है।

 मैंगो चिया मिल्क बनाने के लिए सामग्री Mango Special Drink

आम- 1 पका हुआ
चिया सीड्स- 1 बड़ा चम्मच
दूध- आधा गिलास
चीनी, गुड़ या शहद- आवश्यकतानुसार

मैंगो चिया मिल्क बनाने की रेसिपी

मैंगो चिया मिल्क बनाने के लिए सबसे पहले आप आम लें और उन्हें धो लें।
अब आप मैंगो को छीलकर काट लें और इसका गुदा निकाल लें।
इसके बाद एक बाउल में चिया सीड्स लें, और उसमें आधा गिलास दूध डाल दें, और अच्छे से मिक्स कर दें।
अब आप इसे आधा घंटे के लिए भिगो दें, थोड़ी देर बाद ये जेली जैसा बन जाएगा।
इसके बाद मैंगो के गूदे को मिक्सर में डालकर ब्लेंड कर लें, और इसमें मीठे के रूप में चीनी, गुड़ या शहद डाल दें,और ब्लेंड कर लें।
जब इसका स्मूद मिश्रण तैयार हो जाए तो समझ लें कि आपका ड्रिंक तैयार है।
अब आप इसे सर्विंग ग्लास में डालें, और ऊपर से चिया जेली से गार्निश करें।
अब आप इस टेस्टी और हेल्दी मैंगो चिया मिल्क को इंजॉय करें।

Latest

Don't miss

Skoda ने बंद की अपनी ये धांसू सेडान, जानें क्या रही वजह

Skoda Superb: स्कोडा ने अपनी धाकड़ सेडान कार सुपर्ब...

Renault की कारों पर बंपर डिस्काउंट, 67 हजार रुपये का अधिकतम ऑफर, जानें पूरी डिटेल

Renault Triber: फ्रेंच कार निर्माता कंपनी रेनो अपनी कारों...

Skoda ने बंद की अपनी ये धांसू सेडान, जानें क्या रही वजह

Skoda Superb: स्कोडा ने अपनी धाकड़ सेडान कार सुपर्ब की बिक्री भारतीय बाजार में अब बंद कर दी है। कंपनी ने अपनी इस धांसू...

अब महंगे पेट्रोल की चिंता खत्म, सुजुकी ने तैयार की इथेनॉल से चलने वाली बाइक, जानें फुल डिटेल

Suzuki V-Strom SX: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी कुछ टू व्हीलरों को अपडेट किया है। जिसके बाद अब यह स्कूटर और बाइक 20 फीसदी...

Renault की कारों पर बंपर डिस्काउंट, 67 हजार रुपये का अधिकतम ऑफर, जानें पूरी डिटेल

Renault Triber: फ्रेंच कार निर्माता कंपनी रेनो अपनी कारों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। यह डिस्काउंट स्कीम फिलहाल 30 जून 2023 तक लागू...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here