TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Dhokla recipe: घर पर बनाये बाजार जैसे सॉफ्ट ढोकले, जानें बनाने की रेसिपी

Dhokla recipe:  हल्का खट्टा मीठा सा ढोकला (Dhokla) खाने में बहुत अच्छा लगता हैं। ये एक गुजरती डिश (Gujarati dish) हैं जो सभी कि फेवरेट होती हैं। बच्चा हो या बड़ा या फिर बूढ़ा सभी ढोकला बड़े आराम से खा सकते हैं। ये खाने में बहुत ही सॉफ्ट होता हैं। कई लोग तो ऐसे होते […]

Dhokla recipe
Dhokla recipe:  हल्का खट्टा मीठा सा ढोकला (Dhokla) खाने में बहुत अच्छा लगता हैं। ये एक गुजरती डिश (Gujarati dish) हैं जो सभी कि फेवरेट होती हैं। बच्चा हो या बड़ा या फिर बूढ़ा सभी ढोकला बड़े आराम से खा सकते हैं। ये खाने में बहुत ही सॉफ्ट होता हैं। कई लोग तो ऐसे होते हैं जो ब्रेकफास्ट में ढोकला खाना पसंद करते हैं। बेसन से बनी ये डिश सेहत के लिए बहुत अच्छी होती हैं।  वैसे तो मार्केट में ढोकला बड़े आराम से मिल जाता हैं। लेकिन आप इस आसानी से घर पर भी बना सकते है। आइये जानते हैबन कि घर पर कैसे बनाएं ढोकला।

ढोकला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री   (Dhokla recipe)

- बेसन – 1 कप - हल्दी पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच - हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून - तेल – 3 टेबल स्पून - राई – 1/2 छोटी चम्मच - चीनी – 3 छोटी चम्मच - ईनो साल्ट – 3/4 छोटी चम्मच - नमक – 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार - अदरक का पेस्ट – 1/2 छोटी चम्मच - हरी मिर्च का पेस्ट 1 छोटा चम्‍मच -नींबू – 1

ढोकला बनाने की विधि

- ढोकला बनाने (Dhokla recipe) के लिए सबसे पहले गहरे बर्तन में बेसन को छान लें और इसमें थोड़ा पानी डालकर इसका गाड़ा घोल तैयार कर लें। - अब इसमें हल्‍दी पाउडर डाल कर मिला लें, और इस मिश्रण को थोड़ी देर के लिए ढककर रख दें। - अब एक पैन में दो गिलास पानी डाल कर गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। - तब तक एक थाली जो ऑयल से ग्रीश कर लें जिसमें बेसन के घोल को डालना हैं। - अब बेसन के मिश्रण में नींबू का रस, नमक, हरी मिर्च, पिसा हुआ अदरक और इनो डाल आकर मिला लें। - अब इस मिश्रण को पहले से तैयार थाली में डाल दें। - इसके बाद आपने जो पानी उबलने के लिए रखा हुआ हैं उसके ऊपर इस थाली को रख दें। - लगभग 20 मिनट के लिए इस मिश्रण को पकने दें। - आपका ढोकला बनकर तैयार हो चुके हैं। - अब आप इसके ऊपर नींबू निचोड़ लें और हलका सा चीनी का पानी इसके ऊपर डाल दें। फिर हरे धनिया और हरी मिर्च से गार्निश करें। - अब इस ढोकले को सर्व करें और खुद भी खाएं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.