---विज्ञापन---

Vat Savitri Vrat 2023: वट सावित्री पर पूजा की थाली में सजाएं मीठे पुए, मिनटों में बनकर होते हैं तैयार

Vat Savitri Vrat 2023: वट सावित्री व्रत का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व माना जाता है। इस व्रत को हर सुहागन अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस दिन बरगद के पेड़ की परिक्रमा कर पूजा की जाती है और व्रत का पारण करने के लिए कई तरह के व्यंजन बनाए जाते […]

Vat Savitri Vrat 2023, Meethe Pua, Sweet Pua Recipe, Pua Easy Recipe

Vat Savitri Vrat 2023: वट सावित्री व्रत का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व माना जाता है। इस व्रत को हर सुहागन अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस दिन बरगद के पेड़ की परिक्रमा कर पूजा की जाती है और व्रत का पारण करने के लिए कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। पूजा की थाली में मीठे व्यंजन का भी बड़ा ही खास महत्व होता है।

अगर आपकी थाली में भी मीठे की जगह खाली है और बनाने का ज्यादा समय नहीं है तो हम आपको एक ऐसी रेसिपी का नाम बताने जा रहे हैं जिसका नाम है मीठे पूए। ये एक ट्रेडिशनल डिश है जो बनाने में बहुत ही आसान होती है और खाने में भी बहुत ही टेस्टी। अगर आप भी अपनी वट सावित्री की पूजा की थाली में इसे रखना चाहते हैं तो हमारी रेसिपी को फॉलो कर बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे बनाएं मीठे पुए और इसके लिए क्या सामान की जरूरत है।

पुए बनाने के लिए सामग्री Vat Savitri Vrat 2023

1 कप सिंघाड़े का आटा
1/2 कप गुड़
1 बड़ा चम्मच सफेद तिल
1 पका हुआ केला
1/2 कप समा के चावल
1 कप दूध
तलने के लिए तेल

मीठे पुए बनाने की रेसिपी

सबसे पहले आप सिंघाड़े के आटे को छानकर एक गहरे बर्तन में डालें।
अब आप समा के चावल को भी बारीक पीस लें और आटे के साथ मिला दें।
इसके बाद आप इसमें गुड़ भी डाल दें, अगर गुड़ का सिरप बनाकर डाला जाए तो ज्यादा अच्छा है।
अब आप इसमें पके हुए केले को भी अच्छे से मैश कर के डाल दें, इस बात का ध्यान रखें कि केला अच्छे से मिक्स हो जाए।
इसके बाद आप इसमें दूध को डालते हुए इसका घो तैयार कर लें, इस बात का ध्यान रखें कि इसमें कोई गुठली न हो।
अब आप इसे 10 मिनट के लिए रेस्ट के लिए छोड़ दें, फिर इसमें तिल एड कर अच्छे से फेंट लें।
अब आप पुए तलने के लिए एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें और फिर इसमें किसी चमचे की मदद से पुए का बैटर डालें।
अब इन्हें पलटते हुए गोल्डन ब्राउन  सेक लें और फिर अच्छे से तेल निकालकर टिशू पेपर पर रखते जाएं।
आपके मीठे पुए बनकर तैयार हो गए हैं, अब आप इन्हें पुजा की थाली में रखें और पूजा करें।

नोट: समा के चावल डालना ऑप्शन है, इससे पुए में क्रिस्पीनेस आती है। अगर आप चाहें तो इसे स्किप भी कर सकते हैं।

First published on: May 15, 2023 08:45 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.