Custard Sewai Recipe: मीठे में कुछ नया खाने का है मन तो बनाएं कस्टर्ड सेवई, बच्चे भी खाएंगे शौक से
Custard Sewai Recipe: मीठे में कुछ नया खाने का है मन तो बनाएं कस्टर्ड सेवई, बच्चे भी खाएंगे शौक से
Custard Sewai Recipe: जो लोग मीठा खाने के शौकीन हैं उन लोगों के लिए ये आर्टिकल बड़े काम का होने वाला है। आज हम आपको कस्टर्ड सेवई बनाने की आसान सी विधि के बारे में बताने जा रहे हैं। वैसे तो आपने सवाई कई बार खाई होगी लेकिन शायद ही कभी कस्टर्ड सेवई खाई होगी। कई लोग सवाई को मीठा बनाते हैं तो कुछ नमकीन।
इंडियन लोग कोई भी तीज त्योहार हो तो कुछ मीठा जरूर बनाते हैं। ऐसे में सेवई बनाना एक अच्छा ऑप्शन होता है। खासतौर पर ईद पर सेवई बनाने का चलन बहुत ज्यादा है। लेकिन कई बार सिंपल तरीके से बनी हुई सेवई खाकर हम बोर हो जाते हैं। इसलिए आज हम स्पेशल कस्टर्ड सेवई बनाने की विधि आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं। ये जितनी टेस्टी होती है उतनी ही हेल्दी भी। आइये जानते हैं इस स्पेशल स्वीट डिश को बनाने की विधि।
कस्टर्ड सेवई बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
1 लीटर दूध
1 कटोरी मोटी सेवई
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
स्वादानुसार- चीनी
2 चम्मच वनीला कस्टर्ड
1 कप क्रीम
1 चम्मच घी
1 कप- फ्रूट्स
1 कप कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
कस्टर्ड सेवई बनाने की विधि
सबसे पहले दूध को उबाल लें, और दूसरी तरफ एक कढ़ाई में सेवई को रोस्ट केर लें।
जब दूध में 2 -3 उबाल आ जाएं तो इसमें रोस्ट की हुई सेवई और इलायची पाउडर डाल दें।
अब इसे अच्छे से चलाते हुए पका लें, कड़ाई के आसपास जो मलाई लगे उसे भी निकालते रहें और मिक्स कर दें।
सेवई को 7 से 8 मिनट के लिए लगातार मीडियम आंच पर पकाते रहें और इस बात का ध्यान रखें की दूध उबलकर बाहर न आ जाये।
अब एक कटोरी में 2 चम्मच कस्टर्ड पाउडर लें और इसमें 5 -6 चमच्च दूध मिक्स कर लें।
अब इसे अच्छे से तब तक मिक्स करें जब तक की ये स्मूद न हो जाये।
जब सेवई अच्छे से पक जाये तो उसमें चीनी, ड्राई फ्रूट्स मिक्स कर लें।
जब चीनी अच्छे से घुल जाये तो उसमे कस्टर्ड पेस्ट भी मिला दें और अच्छे से चलाते हुए पका लें।
जब आपकी सेवई क्रीमी टेक्सचर में आ जाये तो गैस बंद कर दें और उसे ठंडा कर लें।
आप इसे थोड़ा ठंडा होने पर फ्रिज में रख दें।
जब तक सेवई ठंडी हो तब अपने फेवरेट फ्रूट्स काट लें।
अब ठंडी ठंडी सेवई के अंदर फ्रूट्स मिक्स कर लें, फिर अनार और बादाम से गार्निश कर सबको सर्व करें।
ये खाने में इतनी मजेदार होती है कि नखरे दिखाने वाले बच्चे भी टेस्ट ले लेकर खाते हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.