TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Celebs Diet Plan: आपके फेवरेट स्टार खुद को ऐसे रखते हैं फिट, जानें मलाइका अरोड़ा से लेकर विराट कोहली तक का डाइट प्लान

Celebs Diet Plan: बॉलीवुड स्टार्स हो या कोई बड़ी हस्ती सभी अपनी फिटनेस के लिए बेहद सजग रहते हैं। स्टार्स अपनी बॉडी और अपनी स्किन का सबसे ज्यादा ध्यान रखते हैं। वो हमेशा ही प्रोटीन वाली चीजों का सेवन करते हैं, जिसकी वजह से वो अपने आप को फिट रख पाते हैं। आपने अक्सर देखा […]

Celebs Diet Plan, Celebs Secret Diet, Akshay Kumar Fitness Secret, Virat Kohli Diet Plan, Healthy Lifestyle, Weight Loss Diet, Bollywood, Bollywood Celebs Fitness, Bollywood News,
Celebs Diet Plan: बॉलीवुड स्टार्स हो या कोई बड़ी हस्ती सभी अपनी फिटनेस के लिए बेहद सजग रहते हैं। स्टार्स अपनी बॉडी और अपनी स्किन का सबसे ज्यादा ध्यान रखते हैं। वो हमेशा ही प्रोटीन वाली चीजों का सेवन करते हैं, जिसकी वजह से वो अपने आप को फिट रख पाते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि सेलिब्रिटी की फिटनेस और उनकी स्किन उनकी उम्र को छिपा देती है और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वे हेल्दी डाइट को फॉलो करते हैं।

सेलिब्रिटी डाइट एण्ड फूड

बॉलीवुड स्टार्स के लिए सबसे जरूरी होता है कि वो अपने शरीर को फिट रखें। इसके लिए सेलेब्स योग या कसरत का सहारा लेते हैं। साथ ही पौष्टिक आहार वाला डाइट चार्ट भी फॉलो करते हैं। स्टार्स अपने आपको और अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए प्रॉपर डाइट प्लान को फॉलो करते हैं। अगर आपका डेली -रूटीन एकदम ठीक है तो आपकी सेहत भी ठीक रहे गी। हालांकि, एक फिल्म में काम करना उतना आसान नहीं है जितना लगता है। इसके लिए काफी मेहनत और लगन की जरूरत होती है। यही कारण है कि इस इंडस्ट्री में केवल बेस्ट एक्टर्स ही टिक पाते हैं। एक फिल्म की कहानी हर एक एक्टर्स से उनकी उम्मीद से ज्यादा मांगती है। इसी वजह से सभी एक्टर्स को फिट रहना पड़ता है। अगर आप भी अपने फेवरेट सेलिब्रिटी के जैसे फिट और एक्टिव होना चाहते हैं तो आप इनके डाइट प्लान को फॉलो कर सकते हैं।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने इस उम्र में भी खुद को इतना फिट रखा है कि सब उनकी फिटनेस का इग्जाम्पल देते हैं। मलाइका अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। मलाइका अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखती हैं और इसके लिए वो प्रोटीन से भरी डाइट को फॉलो करती हैं। एक गिलास गर्म पानी, नींबू और शहद के साथ मलाइका अपने दिन की शुरुआत करती हैं। इसके बाद वो नाश्ते में कुछ फल, उपमा, इडली या अंडे की सफेदी के साथ मल्टीग्रेन टोस्ट खाती हैं। इसके बाद लंच में वो दो चपाती, दाल, सब्जी और स्प्राउट्स के साथ चिकन खाती हैं। और रात के खाने में वह एक कटोरी सूप और उबली हुई सब्जियों का सेवन करती हैं। यहाँ पढ़िए - Celebs Diet Secret: बिजी शेड्यूल में भी खुद को कैसे फिट रखती हैं ये हॉलीवुड हसीनाएं, जानें

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)

अपनी पिछली फिल्म 'वॉर' के लिए ऋतिक रोशन का ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक था। ऋतिक रोशन का एनर्जी लेवल देखकर ऐसा नहीं लगता है कि उनकी उम्र 40 से ज्यादा हो चुकी है। ऋतिक नाश्ते में 4 अंडे, 2 ब्राउन ब्रेड, प्रोटीन शेक और खूब सारे ताजा फल खाते हैं। इसके बाद लंच में वह दो रोटी, हरी सब्जी, चिकेन ,दाल, सीजर सलाद, प्रोटीन शेक, 4 अंडों का सैंडविच और फल खाते हैं। डिनर में वह 6 अंडों की सफेदी, ब्राउन ब्रेड, आधा चिकेन या मछली और हरी सब्जी खाते हैं। ऋतिक इस पूरी डाइट को छोटे-छोटे पार्ट्स में बांटकर पूरे दिन में छह बार खाते हैं। वर्कआउट के 45 मिनट बाद ऋतिक कुछ भी खाते हैं। और पूरे दिन में वह 8-10 ग्लास पानी पीते हैं।

विराट कोहली (Virat Kohli)

इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली भी अपनी सेहत का सबसे ज्यादा ध्यान रखते हैं। आपको बता दें कि एक खिलाड़ी होने के नाते उन्हें अपनी फिटनेस का सबसे ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। विराट कोहली की डाइट में काफी प्रोटीन होता है। आपको बता दें कि विराट लंच में ज्यादातर पालक और उबले हुए आलू खाते हैं। इसके बाद रात में वह उबला हुआ या ग्रिल्ड खाना ही पसंद करते हैं। इसके अलावा विराट शक्कर वाली कॉफी और ताजे फलों का जूस पीते हैं।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh)

रणवीर सिंह ने साल 2010 में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत एक सिंपल बॉय नेक्स्ट डोर लुक से की थी। बॉलीवुड में पावर हाउस के नाम से रणवीर सिंह को जाना जाता है। रणवीर अपनी एनर्जी के लिए नास्ते में केला और ब्रेड लेते हैं, वो जितना खाते हैं उससे ज्यादा वर्कआउट करते हैं। रणवीर ठीक-ठाक खाते हैं लेकिन एक्सरसाइज भी उतना ही करते हैं। वे प्रोटीन ज्यादा लेते हैं। दोपहर में वे मछली, चिकन या फिर कोई सब्जी लेते हैं। और रात के समय वो हैवी खाना खाते हैं। यहाँ पढ़िए -  Jacqueline Fernandez Lifestyle: मुंबई के आलीशान घर में रहती हैं जैकलीन फर्नांडिस, घर का हर कोना है लग्जरी

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

अक्षय कुमार अपनी फिटनेस का कितना ध्यान रखते हैं ये बात तो सभी लोग जानते हैं। अक्षय अपने दिन की शुरुआत योग और कार्डियो एक्सरसाइज के साथ करते हैं। जब डाइट की बात आती है, तो वह एक बैलेन्स्ड डाइट में विश्वास रखते हैं । अक्षय सुबह एक्सरसाइज करने के बाद जमकर पराठा खाते हैं और दूध पीते हैं। लंच में अक्षय नॉर्मल मील में दाल, रोटी, सब्जी और दही लेते हैं। रात के समय बिल्कुल हल्का खाना खाते हैं जिसमें हरी सब्जियां और सूप होता है।अनुशासन एक शब्द है जिसके साथ वह अपने दिन की शुरुआत और अंत करते हैं। यहाँ पढ़िए - लाइफस्टाइल से  जुड़ी ख़बरें Click Here -  News 24 APP अभी download करें 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.