---विज्ञापन---

Best Evening Snacks: शाम के समय लग जाती है बहुत तेज भूख, तो खा सकते हैं ये स्नैक्स

Best Evening Snacks: कई लोगों को शाम के समय ज्यादा भूख लगती है। इस समय अक्सर लोग कुछ ना कुछ स्नैक्स खाना पसंद करते हैं। हालांकि, भूख को मिटाने के लिए लोग स्नैक्स के नाम पर पकौड़े, चाट, चिप्स, बिस्किट आदि खा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये सभी चीजें रोज रोज खाने […]

Best Evening Snacks: शाम के समय लग जाती है बहुत तेज भूख, तो खा सकते हैं ये स्नैक्स
Best Evening Snacks: शाम के समय लग जाती है बहुत तेज भूख, तो खा सकते हैं ये स्नैक्स

Best Evening Snacks: कई लोगों को शाम के समय ज्यादा भूख लगती है। इस समय अक्सर लोग कुछ ना कुछ स्नैक्स खाना पसंद करते हैं। हालांकि, भूख को मिटाने के लिए लोग स्नैक्स के नाम पर पकौड़े, चाट, चिप्स, बिस्किट आदि खा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये सभी चीजें रोज रोज खाने से आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है ? इससे अच्छा है कि आप उन चीजों को खाएं जो आपके लिए हेल्दी हों, जिससे आपकी सेहत भी अच्छी रहे और आपकी उम्र भी लंबी हो। तो चलिए आज हम आपको कुछ हेल्दी स्नैक्स के नाम बताते है। जो आपके टेस्ट और सेहत दोनों के लिए बेस्ट साबित होंगे।

1 ड्राई फ्रूट्स

शाम के नाश्ते की भूख को मिटाने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं। ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। जब आप ऑफिस से लौटें और तेज भूख लग रही हो तो काजू, पिस्ता, बादाम खा सकते हैं। ये भूख को भी शांत करते हैं और हेल्थ भी दुरुस्त रखते हैं।

2 उबले हुए अंडे

शाम के नाश्ते में उबले अंडे खा सकते हैं। अंडों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। इसे खाने से आपका पेट भी भर जाएगा और ये आपकी सेहत के लिए भी लाभदायक होगा।बता दें कि अंडे में विटामिन-ए, विटामिन-डी, आयरन, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

3 ओट्स

ओट्स एक बहुत अच्छा ब्रेकफास्ट होता है। शाम की भूख को मिटाने के लिए आप इसे खा सकते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। ओट्स स्वादिष्ट होने के साथ- साथ हेल्दी भी होते हैं जो लंबे समय तक पेट को भरा रखते हैं। आप नाश्ते में ओट्स की इडली बनाकर खा सकते हैं।

4 मखाना

आप शाम की हल्की भूख के लिए मखाने भी खा सकते हैं। मखाना पोषक तत्वों का खजाना होता है। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्व भी शामिल होते हैं। यह ग्लूटेन फ्री भी होता है। आप नाश्ते में भुने हुए मखाने खा सकते हैं।

5 मुरमुरे

अगर आपको शाम के नाश्ते में कुछ भी हेवी खाने का मन नहीं है, तो आप मुरमुरे खा सकते हैं ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। बच्चे-बड़े, सभी इसे खाना पसंद करते हैं। आप मुरमुरे को नार्मल भी खा सकते हैं, और चाहे तो इससे भेलपुरी भी बना सकते हैं। जो आपको खाने में भी टेस्टी लगेंगी।

First published on: Feb 22, 2023 02:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.