Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Nilgiri Tea Recipe: नीलगिरी चाय पीना डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद, जानें विधि

Nilgiri Tea Recipe: सभी के घर में चाय बनती हैं। हमारे देश में कई तरह की चाय बनती है। सर्दियों में तो घरों में ना जाने कितनी दफा चाय बन जाती है। आपने अदरक की चाय, काली मिर्च की चाय, दूध की चाय तो पी होगी लेकिन आज हम आपको एक स्पेशल टी के बारे में […]

Nilgiri Tea Recipe
Nilgiri Tea Recipe

Nilgiri Tea Recipe: सभी के घर में चाय बनती हैं। हमारे देश में कई तरह की चाय बनती है। सर्दियों में तो घरों में ना जाने कितनी दफा चाय बन जाती है। आपने अदरक की चाय, काली मिर्च की चाय, दूध की चाय तो पी होगी लेकिन आज हम आपको एक स्पेशल टी के बारे में बताएंगे जिसका स्वाद चखने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे। इस टी को ठंडी जगहों पर पिया जाता है जिससे शरीर गर्म रहे और ये हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी होती है। इस चाय का नाम नीलगिरी चाय (Nilgiri Tea) है जिसे बनाना बेहद ही आसान है।

सामग्री

पानी
इलायची की फलियां
½ टी-स्पून नीलगिरी चाय
½ कप दूध
चीनी (अगर आपको पसंद हो)

अभी पढ़ें –Baingan Bhaja Recipe: बंगाल की लजीज डिश ‘बैंगन भाजा’ को करें ट्राई, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

विधि

आपको सबसे पहले पानी गर्म करना है।
इसमें अब आपको इलायकी की फलियां डालनी है।
इसके बाद अब आप ½ टी-स्पून नीलगिरी चाय डालें।
अब इसमें ½ कप दूध डालें।
इसके बाद आखरी में चीनी डालें और उबाल लें।

लगभग 5 मिनट बाद आपकी नीलगिरी चाय (Nilgiri Tea) बनकर तैयार हो जाएगी। आपको बता दें, पश्चिमी घाट के दक्षिणी भाग में इसकी उत्पत्ति होती है। वहीं ये एक ऐसी चाय है जिसकी खुशबू बहुत तेज होती है जो लोगों को पीने पर मजबूर करती है। इसका रंग भी गहरा होता है जो लोगों को पीने के लिए मजबूर करता है। नीलगिरी चाय का स्वाद आइस्ड टी के रूप में बहुत अच्छा लगता है। इसमें कई फायदे होते है जो लोगों के शरीर के लिए भी लाभकारी है।

अभी पढ़ें –Pocket Pizza Recipe: नाश्ते में झटपट बनाएं पॉकेट पिज्जा, बच्चों को आएगा पसंद

नीलगिरी चाय (Nilgiri Tea) को आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए और इसका स्वाद आपको बार-बार ये चाय पीने को कहेगा। इतना ही नहीं इस चाय को आप अपने घर पर आने वाले महमानों को भी बनाकर पीला सकते है। इसलिए आपको नीलगिरी चाय जरूर पीनी चाहिए। इसे रॉयल टी भी कहा जाता है।

आपको बता दें, नीलगिरी चाय डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होती है और ये दांतों की समस्या में भी मददगार साबित होती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इस चाय का सेवन करना चाहिए जिससे उनकी सेहत अच्छी रहें। तो आज से ही इस टी को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

 

 

First published on: Jan 10, 2023 01:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.