---विज्ञापन---

Beauty Sleep Benefits: खूबसूरत त्वचा के लिए ब्यूटी स्लीप है जरूरी, जानें फायदे

Beauty Sleep Benefits: हम अपने त्वचा को खूबसूरत और सूंदर बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करते है। अलग-अलग प्रकार के फेस पैक, कॉस्मेटिक प्रोडक्टस और ना जाने क्या-क्या लगाते हैं, लेकिन इन सब के बीच हम ये भूल जाते हैं कि खूबसूरत दिखने के लिए भरपूर मात्रा में नींद लेना भी जरूरी होता है। […]

Beauty Sleep Benefits

Beauty Sleep Benefits: हम अपने त्वचा को खूबसूरत और सूंदर बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करते है। अलग-अलग प्रकार के फेस पैक, कॉस्मेटिक प्रोडक्टस और ना जाने क्या-क्या लगाते हैं, लेकिन इन सब के बीच हम ये भूल जाते हैं कि खूबसूरत दिखने के लिए भरपूर मात्रा में नींद लेना भी जरूरी होता है। आपने तो ब्यूटी स्लीप के बारे में सुना ही होगा। जिस तरह से हमारे शरीर के लिए पौष्टिक आहार की जरूरत पड़ती है, उसी तरह से ब्यूटी स्लीप भी हमारे स्वस्थ त्वाचा के लिए जरूरी है। आज हम आपको इस आर्टिकल में ब्यूटी स्लीप के बारे में बताने जा रहें हैं। चलिए जानते हैं।

क्‍या है ब्‍यूटी स्‍लीप

ब्यूटी स्लीप जैसे की नाम से ही साफ पता चल रहा है कि पूरी नींद लेकर स्किन को हेल्दी बना कर रखना। जी हां स्किन के लिए अच्छा खाने के साथ अच्छी नींद भी लेना बहुत जरूरी होता है। जब कोई व्यक्ति पूरी नींद लेता है तो, स्किन पर पॉजिटिव इफेक्ट पड़ता है। इससे स्किन फ्रश और ग्लोइंग बनती है। ब्यूटी स्लीप लेना का सही समय रात से 10 से सुबह 6 का होता है।

और पढ़िएDestination Wedding In India: अगर चाहते हैं अलग अंदाज में शादी! इन जगहों को बनाएं वेडिंग डेस्टिनेशन

स्किन में आता है ग्लो

ब्यूटी स्लीप के कई फायदे हैं जैसे अगर आप सही समय पर सोते हैं तो आप खुद को खूबसूरत, ग्लोइंग और चमकदार महसूस करेंगे। पूरी नींद लेने से स्किन सेल्स को भी लाभ मिलता है। इसके साथ ही त्वचा पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे स्किन ग्लो करती है।

ताजगी का अहसास

सुकून भरी और चैन की नींद लेना आपको सुबह फ्रेश फील करवा सकता है। जब नींद पूरी हो जाती है,तो सुबह उठने के बाद स्किन में एक नई चमक बनी रहती है। ब्यूटी स्लीप लेने से आप सुबह एकदम फ्रेश फिल करेंगे और आपका दिन भी अच्छा बितेगा।

पिंपल्स को रोके

आजकल ज्यादातर लोग तनाव का सामना कर रहे हैं। तनाव न सिर्फ सेहत, बल्कि स्किन को भी प्रभावित करता है। लंबे समय तक तनाव में रहने से चेहरे पर डार्क हेड्स और पिंपल्स आ सकते हैं। ऐसे में इसके लिए ब्यूटी स्लीप लेना लाभकारी हो सकता है और इससे स्किन भी रिलैक्स होती हैऔर पिंपल्स को भी रोका जा सकता है।

और पढ़िएWinter Boots Tips: सर्दी के मौसम में अपने लुक को बनाए स्टाइलिश, फुटवियर में ट्राई करें ये डिजाइनर बूट्स

डार्क सर्कल्स से पाएं छुटकारा

पूरी नींद लेने से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स की समस्या देखने को मिल सकती है। अगर आपके भी डार्क सर्कल्स हैं, तो आपको भी ब्यूटी स्लीप जरूर लेना चाहिए। आपको बता दें कि ब्यूटी स्लीप लेने से आंखों को रिलेक्स मिलता है और स्ट्रेस कम होता है। जिससे डार्क सर्कल्स से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही ब्यूटी स्लीप लेने से आंखों की चमक भी बढ़ती है।

कम सोने के नुकसान

अगर आप कम सोते हैं, तो ना सिर्फ शारीरिक और मानसिक रूप से समस्याएं पैदा होती हैं, बल्कि त्वचा को भी नुकसान पहुंचता है। कम सोने से आंखों के नीचे डार्क सर्कल नजर आने लगता है। स्किन मुरझाई सी रहती है। डल स्किन से चेहरे पर पिग्मेंटेशन की समस्या होती है। आंखों के नीचे सूजन, पिग्मेंटेशन जैसे मेलाज्मा समस्याएं हो सकती हैं।

यहाँ पढ़िए – लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

First published on: Dec 09, 2022 02:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.