Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Ashoka Remedies: होली के दिन अशोक के इस उपाय से होती है दरिद्रता दूर, कलह-क्लेश भी जाता है भाग

Ashoka Remedies: अशोक के पत्ते बहुत ही शुभ माने जाते हैं। इनका प्रयोग पूजा -पाठ में भी किया जाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि किसी भी शुभ अवसर के मौके पर घर के मुख्य गेट पर अशोक के पत्तों की माला लगाई जाती है। माना जाता है की इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती […]

Ashoka Remedies: होली के दिन अशोक के इस उपाय से होती है दरिद्रता दूर, कलह-क्लेश भी जाता है भाग
Ashoka Remedies: होली के दिन अशोक के इस उपाय से होती है दरिद्रता दूर, कलह-क्लेश भी जाता है भाग

Ashoka Remedies: अशोक के पत्ते बहुत ही शुभ माने जाते हैं। इनका प्रयोग पूजा -पाठ में भी किया जाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि किसी भी शुभ अवसर के मौके पर घर के मुख्य गेट पर अशोक के पत्तों की माला लगाई जाती है। माना जाता है की इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। आज के आर्टिकल में हम आपको अशोक के पत्तों के ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके घर में सुख शांति ला सभी दुखों से निजात दिला सकते हैं।

बता दें कि हिंदू धर्म और शास्त्रों में अशोक के वृक्ष को बहुत ही पवित्र माना जाता है। इसके नाम से ही पता चलता है की ये दुख और शोक को हरने वाला होता है। इस बात का उल्लेख रामायण में भी किया गया है की सीता जी रावण की लंका में एक अशोक के वृक्ष नीचे ही आश्रय लेकर बैठी थी। ज्योतिष में अशोक के पत्तों के कई उपाय बताए गए हैं। होली पर इन उपायों को करके आप अपने जीवन की समस्त समस्याओं से पीछा छुड़ा सकते हैं। आइये जानते हैं इन खास उपायों के बारे में।

धन की कमी दूर करने के लिए

अगर आपके घर में धन की कमी है तो अशोक के वृक्ष के इस उपाय से लाभ मिलता है। इसके लिए किसी मंदिर अथवा बगीचे में स्थित अशोक के पेड़ की जड़ को शुभ मुहूर्त में ले आएं। फिर इस जड़ को धोकर अच्छे से सुखा कर अपनी धन की तिजोरी में रख दें। अगर आप होलिका दहन के दिन इस उपाय को करते हैं तो आपकी धन की तिजोरी कभी भी खाली नहीं होगी।

नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए

नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए अशोक के पत्तों की माला बनाकर घर के मुख्य द्वार तथा सभी कमरों के दरवाजे पर लगा लें। तीन-चार दिन बाद जब माला में लगाए गए पत्ते सूख कर मुरझा जाएं तो इस माला को बदल दें। इस तरह लगातार 7 बार करने से घर की समस्त नेगेटिव एनर्जी समाप्त हो जाती है।

कलह-क्लेश को दूर करने के लिए

जिन लोगों के घर में यदि बहुत ज्यादा कलह-क्लेश रहता है तो इसे दूर करने के लिए आप अशोक के पत्तों के उपाय को इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में घर के मुखिया को अपनी पत्नी सहित प्रतिदिन अशोक के पेड़ में पानी सींचना चाहिए। इससे मां आदिशक्ति का आशीर्वाद मिलता है। ऐसा करने वाले व्यक्ति के घर में कभी भी रोग, शोक और दुर्भाग्य नहीं आते हैं।

विवाह नहीं हो रहा है तो करें ये उपाय

कई लोग ऐसे होते हैं जिनका विवाह नहीं हो पा रहा। ऐसे लोग अशोक के पत्तों के इस उपाय को करने से आपके विवाह का शुभ मुहूर्त आ जाता है। इसके लिए अशोक के कुछ पत्ते नहाने के पानी में डाल लीजिए, फिर इसी पानी से स्नान कीजिए। बाद में इन पत्तों को निकाल कर किसी पीपल के पेड़ के पास साफ-सुथरे स्थान पर रख दें। बहुत जल्दी आपकी शादी का मुहूर्त निकट आ जायेगा।

 

First published on: Mar 07, 2023 09:03 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.