Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर ‘वंडर वुमन 1984’ का टीजर हुआ लॉन्च

यास्मीन- 'वंडर वुमन 1984'  फिल्म के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। अब आखिरकार फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि फिल्म का टीजर बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया है। इसी के साथ फिल्म 'वंडर […]

यास्मीन- 'वंडर वुमन 1984'  फिल्म के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। अब आखिरकार फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

बता दें कि फिल्म का टीजर बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया है। इसी के साथ फिल्म 'वंडर वुमन 1984' ने दुनिया की सबसे लंबी इमारत पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। जी हां, इसराइली एक्ट्रेस गैल गैडोट ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, 'यह सच्चाई से परे है। फिल्म 'वंडर वुमन 1984' ने बुर्ज खलीफा पर कब्जा जमा लिया है।'

टीजर रिलीज के बाद फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है। फैंस के बीच फैली ऐसी बानगी को नजर में रखते हुए ही इसे बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया है। यही नहीं टीजर देखने के बाद ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब देखना यह होगा कि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है या नहीं। वैसे कहा जा रहा है कि इस फिल्म को आने वाले क्रिसमस के खास मौके पर रिलीज किया जाएगा, यानी की ये आने वाले 24 तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि 'वंडर वुमन 1984' फिल्म से जबरदस्त कमाई की उम्मीद है।

First published on: Dec 17, 2020 01:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.