Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

विल स्मिथ ने किया खुलासा, पत्नी जाडा पिंकेट के साथ रिलेशन सुधारने के लिए किया हर सम्भव प्रयास

बीते कुछ दिनों से हॉलीवुड के जाने माने मशहूर एक्टर विल स्मिथ और उनकी वाइफ जाडा पिंकेट स्मिथ का रिश्ता सुर्खियों में बना हुआ है। बता दे, की दोनों वर्ष 1997 में एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधे थे। तथा शादी के पश्चात् कई बार इस कपल के तलाक की खबरें सामने आईं। […]

बीते कुछ दिनों से हॉलीवुड के जाने माने मशहूर एक्टर विल स्मिथ और उनकी वाइफ जाडा पिंकेट स्मिथ का रिश्ता सुर्खियों में बना हुआ है। बता दे, की दोनों वर्ष 1997 में एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधे थे। तथा शादी के पश्चात् कई बार इस कपल के तलाक की खबरें सामने आईं। वही अब स्वयं विल स्मिथ ने अपनी शादी और रिलेशन को लेकर बयान दिया है। 

एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए स्मिथ के एक करीबी सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, विल ने अपनी पत्नी के साथ अपने रिलेशन को सुधारने के बहुत प्रयास किये थे। परन्तु इस रिलेशन का तनाव भी विल पर बहुत अधिक रहा, क्योंकि ये शादी हाई प्रोफाइल थी। क्योकि विल स्मिथ एक जाना माना बड़ा नाम हैं और उनसे सम्बन्ध रखने वाली हर बात खबर बनती है। और ऐसे में उनकी तरफ से बहुत प्रयास किये गए जिससे इस शादी में जो भी परेशानियां हैं, वो आपस में ही सुलझा लिया जाये, और दोनों साथ रहें।  

रिपोर्ट्स के अनुसार विल स्मिथ ने पत्नी के साथ रिलेशन सुधारने के हर संभव प्रयास किये और इसके दौरान वो कुछ दवाब में भी रहे। वहीं जाडा पिंकेट का सिंगर अगस्त अलसीना के साथ भी रिलेशन था परन्तु तब वह स्मिथ से निजी रूप से अलग हो चुकी थीं। इससे पूर्व सफल शादी के राज के बारे में विल ने अपने बयान में कहा था, की “मैं यही कहूंगा, कि हमने अपने रिलेशन को सुधारने पर कभी ध्यान नहीं दिया। हमने हमेशा निजी रूप से खुद पर ही ध्यान दिया है और फिर हमने एक दूसरे के लिए खुद को अपने पहले से बेहतर रूप में पेश किया है।” परन्तु किसी तरह से कोई फर्क नहीं पड़ा।  

First published on: Jul 23, 2020 04:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.