Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Who Is Rihanna ?

इंटरनैशनल पॉप स्टार रिहाना (Rihanna) इन दिनों भारत में खूब छाई हुई हैं। भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर रिहाना ने मंगलवार को ट्वीट किया जिसके बाद से वो सुर्खियों में आ गई हैं। किसानों के सपोर्ट में लिखने पर रिहाना को भारत में कई लोगों का सपोर्ट मिल रहा है तो वहीं बहुत […]

इंटरनैशनल पॉप स्टार रिहाना (Rihanna) इन दिनों भारत में खूब छाई हुई हैं। भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर रिहाना ने मंगलवार को ट्वीट किया जिसके बाद से वो सुर्खियों में आ गई हैं। किसानों के सपोर्ट में लिखने पर रिहाना को भारत में कई लोगों का सपोर्ट मिल रहा है तो वहीं बहुत से लोग भारत के अंदरुनी मामले में दखल देने की वजह से उनका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने किसान आंदोलन की एक फोटो पोस्ट की और लिखा- ‘‘हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? हैशटैग किसान आंदोलन। जिसके बाद से कई बॉलीवुड स्टार्स उनके समर्थन में आए तो वहीं बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने इसकी आलोचना की। 

रिहाना ने किसान आंदोलन के सपोर्ट में ट्वीट किया तो ये मुद्दा इंटरनेशनल हो गया। इसके बाद  मिया खलीफा, मॉडल अमांडा सेर्नी और क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग  ने भी किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लिखा। वहीं भारत में भी रिहाना अचानक पॉपुलर हो गईं । लोग उनके बारे में गूगल कर रहे हैं। इसी बीच  रिहाना  को बॉलीवुड स्टार्स ने करारा जवाब देना शुरू कर दिया है। 

आईए जानते है कौन है ये रिहाना (Rihanna) ।  रिहाना का पूरा नाम रॉबिन रिहाना फेंटी ( Robyn Rihanna Fenty) है।  रिहाना दुनिया की बेस्ट सेलिंग म्यूजिक आर्टिस्ट में से एक हैं। दुनिया भर में अपनी आवाज से पहचान बनाने वाली रिहाना (Rihanna) एक कैरेबियन पॉप सिंगर हैं। जो बारबाडोस की रहने वाली हैं।

 बारबाडोस में पली-बढ़ीं रिहाना के पिता बारबेडियन थे और मां गयाना की रहने वाली थीं।  रिहाना का बचपन बहुत मुश्किल में बीता है। उनके पिता शराबी थे और मां के साथ काफी मारपीट किया करते थे। रिहाना के कई सौतेले बहन भाई भी हैं। बचपन में वह घर की मदद के लिए पिता के साथ कपड़े बेचा करती थीं। 16 साल की उम्र से उन्होंने गाना गाना शुरू किया। उसके बाद वो अमेरिका और बहुत मशहूर पॉप स्टार बन गईं। साल 2005 में  अपने पहले दो एल्बम से रिहाना ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई थी। रिहाना ने करियर की शुरुआत Music of the Sun (2005) और A Girl like Me (2006) से की थी। 

इसके बाद तो रिहाना ने कई हिट्स दिए, जिसमें 'We Found Love', Don't stop the music', 'Only Girl (In the World)', 'Love the way you lie', 'Umbrella' जैसे कई ऐल्बम शामिल हैं। 32 साल की रिहाना को 9 ग्रैमी अवॉर्ड्स, 13 अमेरिक म्यूजक अवॉर्ड्स, 12 बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स और 6 गिनीज़ वर्ल्ड रेकॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

 रिहाना सबसे अमीर फीमेल म्यूजिशियन में से एक हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, रिहाना की कुल संपत्ति करीब 600 मिलिनय डॉलर (4400 करोड़) है। 

सिंगर के साथ-साथ रिहाना का अपना फैशन ब्रैंड भी है, जिसका नाम Fenty है। रिहाना एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गैनाइजेशन Clara Lionel Foundation की भी फाउंडर हैं।

 इसके अलावा रिहाना कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। साल 2018 में रिहाना बारबाडोस सरकार द्वारा एजुकेशन, टूरिजम और इन्वेस्टमेंट एंबैसेडर भी चुनी गईं। रिहाना का मैनहट्टन में 14 मिलियन डॉलर (लगभग 102 करोड़ रुपये) कीमत का एक पेंटा हाउस है।

 2018 में वेस्ट लंदन में उन्होंने लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से एक घर ख़रीदा था। सोशल मीडिया में रिहाना की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ट्विटर पर रिहाना के 100 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

First published on: Feb 03, 2021 01:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.