Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

जब इंडियन डांस ग्रुप पर जेनिफर लोपेज ने फेंका 5 करोड़ का जूता, जानिए क्या है पूरा मामला ?

कहते हैं कि अगर आपके अंदर चाह हो, हिम्मत हो औऱ जज्बा हो तो आप कुछ भी कर सकते हैं। बीते दिनों ही एक ऐसे ही डांस ग्रुप ने अपने सपने को इंटरनेशनल लेवल पर जाकर पूरा किया है। दरअसल बीते दिनों ही अमेरिकी रियलिटी शो 'वर्ल्ड ऑफ डांस' का खिताब मुंबई के लड़कों ने […]

Edited By : | Updated: Jun 9, 2019 10:02
Share :


कहते हैं कि अगर आपके अंदर चाह हो, हिम्मत हो औऱ जज्बा हो तो आप कुछ भी कर सकते हैं। बीते दिनों ही एक ऐसे ही डांस ग्रुप ने अपने सपने को इंटरनेशनल लेवल पर जाकर पूरा किया है। दरअसल बीते दिनों ही अमेरिकी रियलिटी शो 'वर्ल्ड ऑफ डांस' का खिताब मुंबई के लड़कों ने अपने नाम किया। मुंबई के हिप-हॉप डांस ग्रुप 'द किंग्स' ने अमेरिका का रियलिटी शो 'वर्ल्ड ऑफ डांस' को जीता है। इस डांस शो को जीतकर इंडिया के इस ग्रुप ने सबका नाम रोशन किया है।

 हाल ही में ये डांस ग्रुप कपिल शर्मा के शो में पहुंचा था। कपिल के शो में डांस ग्रुप के सभी लोगों ने आकर खूब मस्ती की और कई राज भी खोले। इसमें एक राज़ ये भी खोला कि शो के दौरान शो की जज और मशहूर सिंगर, एक्ट्रेस औऱ डांसर जेनिफर लोपेज ने डांस ग्रुप पर जूता फेंका था। द किंग्स यूनाइटेड ग्रुप के सदस्यों से कप‍िल ने पूछा कि हमने सुना है आप लोगों पर शो की जज जेन‍िफर लोपेज ने जूता फेंका था। 

इस पर ग्रुप के लोगों ने बताया कि, हां ये बात सच है कि शो की जज जेन‍िफर लोपेज ने अपना एक जूता हम पर फेंका था। लेकिन ये बात हमारे लिए सम्मान की होती है। ग्रुप के लोगों ने बताया कि, जब कोई डांस परफोर्मेंस देखकर खुश हो जाता है तो वो इसी खुशी में जूता फेंककर देते हैं। 

खास बात ये थी कि जेनिफर ने डांस ग्रुप पर जो जूता फेंका था वो 5 करोड़ का था। बिल्कुल सही सुन रहे हैं आप। जेनिफर ने 5 करोड़ का जूता डांस ग्रुप पर फेंका था। इसके साथ ही ग्रुप के लोगों ने ये बताया कि हमने फिर वो जूता उन्हें वापस कर दिया था। 

जानकारी के लिए बता दें कि जूते वाला वीडियो सोशल मीडिया पर इस डांस ग्रुप के ऑफिशियल हैंडल पर भी मौजूद है। र‍ियल‍िटी शो वर्ल्ड ऑफ डांस की ट्रॉफी जीतने के साथ द किंग्स यूनाइटेड ग्रुप को 1 म‍िल‍ियन डॉलर तकरीबन 7 करोड़ रुपये की राश‍ि मिली थी।

First published on: Jun 09, 2019 10:02 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.