हॉलीवुड एक्ट्रेस तान्या रॉबर्ट्स को लेकर खबरे आ रही हैं कि उनकी निधन हो गया है। लेकिन अब खबर है कि तान्या रॉबर्ट्स के निधन की खबरें गलत थीं। रॉबर्ट्स अभी भी जिंदा हैं और फिलहाल वह सीडर-सिनाई अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। हालांकि उनकी सेहत में कुछ ज्यादा सुधार नहीं है। बता दें एक्ट्रेस के फ्रेंड्स ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की थी। लेकिन बाद में पता चला की एक्ट्रेस के प्रवक्ता ने रविवार को गलती से उनके निधन की खबर दे दी, जबकि रॉबर्ट्स अभी भी जिंदा हैं।
कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि तान्या रॉबर्ट्स क्रिसमस से पहले की शाम को अपने कुत्तों के साथ टहलकर वापस आईं और गिर गईं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तान्या रॉबर्ट्स को लॉस एंजिलिस के सीडर सिनाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 3 जनवरी को उनका निधन हो गया। हालांकि ये खबर गलत बताई जा रही है।
तान्या रॉबर्ट्स के लॉन्गटाइम रिप्रिटेंटिव माइक पिंगेल ने उनके जिंदा होने की खबर की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने उनका हेल्थ अपडेट दिया और बताया कि वह अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं। आपको बता दें कि तान्या रॉबर्ट्स ‘अ व्यू टू ए किल’ के अलावा कुछ टीवी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।