TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

spotted: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ, देखें तस्वीर

मुंबई। मुंबई नगरी इस देश में मायानगरी के नाम से भी मशहूर हैं। आए दिन यहां पर कई सैलिब्रिटी स्पॉट किए जाते हैं, फिर वो चाहे बॉलीवुड से हो या फिर किसी और फिल्म इंडस्ट्री से। लेकिन इस शहर की एक और चीज बेहद खास है कि यहां आए हर एक व्यक्ति को उसके सपने […]

मुंबई। मुंबई नगरी इस देश में मायानगरी के नाम से भी मशहूर हैं। आए दिन यहां पर कई सैलिब्रिटी स्पॉट किए जाते हैं, फिर वो चाहे बॉलीवुड से हो या फिर किसी और फिल्म इंडस्ट्री से। लेकिन इस शहर की एक और चीज बेहद खास है कि यहां आए हर एक व्यक्ति को उसके सपने साकार करने का एक मौका भी मिल जाता है। हालांकि इस शहर में आज हॉलीवुड के एक बड़े सितारें को स्पॉट किया गया है, जो कि ऑस्कर 2022 में एक कॉन्ट्रोवर्सी के चलते काफी चर्चाओं में था। दरअसल जो एक्टर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, वो और कोई नहीं बल्कि हॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर विल स्मिथ हैं। उन्हें मुंबई के कालिना एयरपोर्ट पर अपनी गाड़ी से बाहर निकलते हुए देखा गया है। जिसकी तस्वीरें मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इस फोटो में विल को व्हाइट टी-शर्ट पहने मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। इस साल का ऑस्कर यानि कि ऑस्कर 2022 (Oscars 2022) काफी कारणों के चलते सुर्खियों में रहा। लेकिन एक चीज जिसने सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी बटोरी वो थी, विल स्मिथ (Will Smith) का मंच पर जाकर क्रिस रॉक पर हाथ उठाना। हालांकि ऐसा करना विल को काफी भारी भी पड़ा था। क्योंकि दुनियाभर में उनकी निंदा होने के साथ-साथ उनके करियर को भी नुकसान होना शुरू हो गया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि विल स्मिथ को आने वाले दिनों में नेटफ्लिक्स (Netflix) की फिल्म फास्ट एंड लूज (Fast and Loose) में देखा जाने वाला था। लेकिन इस फिल्म पर काम करने से नेटफ्लिक्स ने रोक लगा दी थी।   विल स्मिथ ने कॉमेडियन क्रिस रॉक को ऑस्कर 2022 के स्टेज पर मुक्का मारा था। ऐसा उन्होंने इसलिए किया था क्योंकि क्रिस ने उनकी पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन का मजाक उड़ा दिया था। क्रिस ने जेडा के गंजेपन को फिल्म G.I. Jane से जोड़ते हुए जोक मारा था। जो कि विल को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने सीधा स्टेज पर जाकर क्रिस को मुक्का मार दिया। जिसका असर विल के करियर और काम पर देखने को मिला। हालांकि अब उस कॉन्ट्रोवर्सी को हुए काफी दिन हो चुके हैं और विल की गाड़ी धीरे-धीरे पटरी पर वापस लौट रही है।  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.