-विज्ञापन-

spotted: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ, देखें तस्वीर

मुंबई। मुंबई नगरी इस देश में मायानगरी के नाम से भी मशहूर हैं। आए दिन यहां पर कई सैलिब्रिटी स्पॉट किए जाते हैं, फिर वो चाहे बॉलीवुड से हो या फिर किसी और फिल्म इंडस्ट्री से। लेकिन इस शहर की एक और चीज बेहद खास है कि यहां आए हर एक व्यक्ति को उसके सपने साकार करने का एक मौका भी मिल जाता है। हालांकि इस शहर में आज हॉलीवुड के एक बड़े सितारें को स्पॉट किया गया है, जो कि ऑस्कर 2022 में एक कॉन्ट्रोवर्सी के चलते काफी चर्चाओं में था।

दरअसल जो एक्टर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, वो और कोई नहीं बल्कि हॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर विल स्मिथ हैं। उन्हें मुंबई के कालिना एयरपोर्ट पर अपनी गाड़ी से बाहर निकलते हुए देखा गया है। जिसकी तस्वीरें मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इस फोटो में विल को व्हाइट टी-शर्ट पहने मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

इस साल का ऑस्कर यानि कि ऑस्कर 2022 (Oscars 2022) काफी कारणों के चलते सुर्खियों में रहा। लेकिन एक चीज जिसने सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी बटोरी वो थी, विल स्मिथ (Will Smith) का मंच पर जाकर क्रिस रॉक पर हाथ उठाना। हालांकि ऐसा करना विल को काफी भारी भी पड़ा था। क्योंकि दुनियाभर में उनकी निंदा होने के साथ-साथ उनके करियर को भी नुकसान होना शुरू हो गया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि विल स्मिथ को आने वाले दिनों में नेटफ्लिक्स (Netflix) की फिल्म फास्ट एंड लूज (Fast and Loose) में देखा जाने वाला था। लेकिन इस फिल्म पर काम करने से नेटफ्लिक्स ने रोक लगा दी थी।

 

विल स्मिथ ने कॉमेडियन क्रिस रॉक को ऑस्कर 2022 के स्टेज पर मुक्का मारा था। ऐसा उन्होंने इसलिए किया था क्योंकि क्रिस ने उनकी पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन का मजाक उड़ा दिया था। क्रिस ने जेडा के गंजेपन को फिल्म G.I. Jane से जोड़ते हुए जोक मारा था। जो कि विल को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने सीधा स्टेज पर जाकर क्रिस को मुक्का मार दिया। जिसका असर विल के करियर और काम पर देखने को मिला। हालांकि अब उस कॉन्ट्रोवर्सी को हुए काफी दिन हो चुके हैं और विल की गाड़ी धीरे-धीरे पटरी पर वापस लौट रही है।

 

Latest

Don't miss

Natu Natu: Tesla का लाइट शो देखकर इमोशनल हुए SS Rajamouli, किया ऐसा Tweet

Natu Natu: फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू ने एक...

Natu Natu: Tesla का लाइट शो देखकर इमोशनल हुए SS Rajamouli, किया ऐसा Tweet

Natu Natu: फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू ने एक अलग ही सुर्खियां बटोर ली हैं। फिल्म की रिलीज के बाद से ही लोगों के...

Pushpa 2 Teaser: अल्लू अर्जुन के Birthday पर मिलेगा आपको सरप्राइज, Pushpa 2 को लेकर आई Good News

Pushpa 2 Teaser: पुष्पा के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज की होड़ में है। पुष्पा 2...

Chaitra Navratri 2023 Wishes /Quotes: नवरात्रि पर करना है विश या लगाना है व्हॉट्सएप स्टेटस, तो पढ़ें ये आर्टिकल

Chaitra Navratri 2023 Wishes /Quotes: कल यानी 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। सनातन हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का बहुत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here