---विज्ञापन---

Sophie Turner Pregnant: बिकिनी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं प्र‍ियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्र‍ियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बीते महीने मां बनी हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेट के जरिए पेरेंट्स बने।  प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के बाद अब उनकी जेठानी और हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर (Sophie Turner) के दोबारा प्रेग्नेंट होने की खबरे काफी जोरो से सोशल मीडिया पर फैल रही है।   इस […]

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्र‍ियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बीते महीने मां बनी हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेट के जरिए पेरेंट्स बने।  प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के बाद अब उनकी जेठानी और हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर (Sophie Turner) के दोबारा प्रेग्नेंट होने की खबरे काफी जोरो से सोशल मीडिया पर फैल रही है।

 

इस खबर की चर्चा पिछले काफी समय से थी। हालांक‍ि सोफी और उनके हसबेंड सिंगर जो जोनस ने दूसरी प्रेग्नेंसी की ना अनाउंसमेंट की है और ना ही किसी तरह को कोई फोटो पोस्ट। लेकिन इसी बीत सोफी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमे उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इस दौरान सोफी बिकिनी में नजर आ रही है। 

दरअसल, सोफी टर्नर पति जो जोनस अपने दोस्तों के साथ हॉलिडे एन्जॉय कर रही है। इस दौरान सोफी ट्रेन्डी चेकर्ड टू-पीस फ्रैंकीज ब‍िक‍िनी स्विमसूट और सन ग्लासेज पहने नजर आईं। ब‍िक‍िनी में सोफी अपना बेबी बंप साफ नजर आ रहा है जिसे ये कंफर्म हो गया है कि जल्द जोनस परिवार में किलकारियां गुंजने वाली हैं।

इन सभी तस्वीरों में सोफी का बेबी बंप क्ल‍ियर नजर आ रहा है। वे हॉल‍िडे को पूरी तरह से एंजॉय करती दिखाई दीं। उनके बेबी बंप के अलावा सोफी अपना थाई टैटू भी फ्लॉन्ट करती दिखीं।  सोफी की सेकेंड प्रेग्नेंसी की खबर उस वक्त लाइमलाइट में आई जब एक दफा ग्रीन ड्रेस में जो और बेटी विला के साथ उन्हें लंच डेट पर देखा गया।

 इस ग्रीन ड्रेस में सोफी का बेबी बंप दिख रहा था जिसके बाद ये खबर आग की तरह फैल गई। बता दें आपको बता दें सोफी ने 29 जून 2019 अपने बॉयफ्रेंड जो जोनस से पेरिस में पूरे रीति-रिवाजों से शादी की थी। इस शाही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। शादी के एक साल बाद सोफी मां बनीं। उन्होंने साल 2020 में  बेटी को जन्म दिया था। 

जो और सोफी की शादी की बात करें तो उन्होंने अपनी शादी में व्हाइट गाउन पहना था तो वहीं जो जोनस ब्लैक एंज व्हाइट कोट पेंट में नजर आए थे ।जो जोनस और सोफी टर्नर की शाही शादी पेरिस के Chateau नाम के एक महल में हुई थी। 18वीं शताब्दी में बने इस महल में रुकने का एक रात का खर्च करीब 3.21 लाख रुपये है । इससे पहले ये कपल साल 2019 में 1 मई को लॉस वेगास में शादी कर चुका था। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी। इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे। आपको बता दें कि सोफी पॉपुलर अमेरिकी टीवी सीरियल गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस हैं। 

First published on: Mar 01, 2022 02:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.