Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर कैटी पेरी की फटी पैंट, वीडियो वायरल

मुंबई। अमेरिकी पॉप सिंगर कैटी पेरी (Katy Perry) की आवाज का हर कोई दीवाना है। कैटी का जादू अमेरिका में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में छाया हुआ है। हर कोई उनकी आवाज को सुनने के लिए बेताब रहता है। हाल ही में कैटी पेरी (Katy Perry) वॉर्डरोब मालफंक्शन (Katy Perry Wardrobe Malfunction) का शिकार […]


मुंबई। अमेरिकी पॉप सिंगर कैटी पेरी (Katy Perry) की आवाज का हर कोई दीवाना है। कैटी का जादू अमेरिका में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में छाया हुआ है। हर कोई उनकी आवाज को सुनने के लिए बेताब रहता है। हाल ही में कैटी पेरी (Katy Perry) वॉर्डरोब मालफंक्शन (Katy Perry Wardrobe Malfunction) का शिकार हो गईं। कैटी अमेरिकन आयडल (American Idol) में लाइव शो के दौरान परफॉर्म कर रही थीं तभी उनकी पैंट्स फट गई।

कैटी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कैटी ने रेड कलर की लैदर पैंट्स और ऐनिमल प्रिंट का टॉप पहने हुई थीं। हालांकि इस पर भी कैटी परेशान नहीं हुईं और पैंट्स पर टेप लगाकर परफॉर्म करने लगीं। मशहूर सिंगिंग रिऐलिटी शो अमेरिकन आयडल में पॉप स्टार अपने 2010 के गाने टीनएज ड्रीम पर लियोनल रिची और लूक ब्रायन के साथ परफॉर्म कर रही थीं।

सोमवार रात के एपिसोड में तभी यह घटना हो गई। गाना गाते हुए जैसे ही कैटी नीचे बैठीं तभी उनके पैंट्स पीछे से फट गए। इसके बाद उन्होंने परफॉर्मेंस रोक दी। इसके बाद कैटी ने क्रू मेंबर से मदद मांगी और टी शेप में कैटी के पैंट्स पर टेप लगा दिया गया। 

वैसे यह पहला मौका नहीं है जबकि कैटी के साथ ऐसा हादसा हुआ हो। इससे पहले 2018 में भी उनके साथ ऐसा हुआ था। उस समय कैटी वनस्लीव जंपसूट पहने हुई थीं और वह बीच में से फट गया था। बता दें कि कैटी साल 2017 से ही टीवी शो अमेरिकन आयडल की ऑफिशल जज हैं। इससे पहले भी शो में कैटी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। आपको बता दें कि साल 2019 में कैटी भारत आई थी। कैटी इंडिया में अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट के चलते आईं थी। 

First published on: Mar 29, 2022 09:03 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.