Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

1 घंटे वर्कआउट करने के लिए इतने रुपए देती हैं सेलेना गोमेज, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग !

हॉलीवुड की जानी मानी स्टार सेलेना गोमेज दुनियाभर में मशहूर हैं। सेलेना की फैन फॉलोइंग का अंदाज़ा इंस्टाग्राम से ही लगा सकते है। इंस्टाग्राम पर सेलेना के 144 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अपनी सिंगिंग से सेलेना ने सबको दीवाना बनाया है। सेलेना नेटवर्थ 50 मिलियन डॉलर के करीब है। सेलेना आज कितनी सक्सेसफुल हैं […]

हॉलीवुड की जानी मानी स्टार सेलेना गोमेज दुनियाभर में मशहूर हैं। सेलेना की फैन फॉलोइंग का अंदाज़ा इंस्टाग्राम से ही लगा सकते है। इंस्टाग्राम पर सेलेना के 144 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अपनी सिंगिंग से सेलेना ने सबको दीवाना बनाया है। सेलेना नेटवर्थ 50 मिलियन डॉलर के करीब है। सेलेना आज कितनी सक्सेसफुल हैं ये हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। वहीं हाल ही में सेलेना के बारे में एक नई जानकारी सामने आई है। दऱअसल हाल ही में खुलासा किया गया है कि सेलेना अपनी सेहत पर भी महज कुछ देर के लिए काफी पैसे खर्च कर देती है। रिपोर्ट के मुताबिक सेलेना 1 घंटे का वर्कआउट करने के लिए करीब 300 डॉलर यानि कि 21 हजार रुपए खर्च करती है। वो 1 घंटे के 21 हजार देती हैं। 

उन्होंने अपना पर्सनल ट्रेनर रखा हुआ है जो उनकी सारी देखरेख करता है। साथ ही उनके वर्कआउट और उनके डाइट प्लान का चयन करता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल उन्हें अपने शारिरिक समस्याओं से सामना करना पड़ा था। काफी उतार-चढ़ाव उन्हें देखना पड़ा। 

इसके बाद जब उनका किडनी ट्रांसप्लांट ल्यूपस हुआ तो इसके बाद उन्हें काफी दिक्कतें भी हुई। ऐसे में वो काफी थक भी गईं थी। हालांकि अभी वो ठीक हैं और सुरक्षित घर लौट आई है। इसीलिए वो अब अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान दे रही है। बता दें कि बीते दिनों ही सेलेना का बॉयफ्रेंड जस्टिन बीबर से ब्रेकअप हुआ है।

ALSO READ : हॉलीवुड में भी धमाल करने जा रहे हैं टाइगर श्रॉफ, जल्द ही करेंगे अपना डेब्यू !

 बता दें कि सेलेना ने अपने करियर की शुरूआत  'बारनी एंड फ़्रेंड्स' में 'गियाना' से किया था। अपने करियर की शुरूआत में सेलेना ने हनाह मोंटाना में काम किया। इसके बाद सेलेना ने कई फिल्मों में छोटे छोटे रोल्स किए। इसके बाद सेलेना ने डिज़्नी चैनल की सीरीज 'विवेर्ड्स ऑफ वेवेली प्लेस' में काम किया। सेलेना ने 'गुड फॉर यू', 'सेम ओल्ड लव' और 'बैक टू यू' जैसे कई हिट गाने गाए हैं।

First published on: Jan 02, 2019 11:29 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.