TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

बॉलीवुड में गाना चाहती हैं निक जोनस की एक्स सेलेना गोमेज, हॉलीवुड की हैं सुपरस्टार !

हॉलीवुड की जानी मानी स्टार सेलेना गोमेज दुनियाभर में मशहूर हैं। सेलेना की फैन फॉलोइंग का अंदाज़ा इंस्टाग्राम से ही लगा सकते है। इंस्टाग्राम पर सेलेना के 141 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अपनी सिंगिंग से सेलेना ने सबको दीवाना बनाया है। सेलेना नेटवर्थ 50 मिलियन डॉलर के करीब है। सेलेना आज कितनी सक्सेसफुल हैं ये हमें […]

हॉलीवुड की जानी मानी स्टार सेलेना गोमेज दुनियाभर में मशहूर हैं। सेलेना की फैन फॉलोइंग का अंदाज़ा इंस्टाग्राम से ही लगा सकते है। इंस्टाग्राम पर सेलेना के 141 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अपनी सिंगिंग से सेलेना ने सबको दीवाना बनाया है। सेलेना नेटवर्थ 50 मिलियन डॉलर के करीब है। सेलेना आज कितनी सक्सेसफुल हैं ये हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर और अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस के साथ रिलेशन में रही सेलेना अब बॉलीवुड में सिंगिंग करना चाहती है। 

रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में सेलेना से जब ये पूछा गया कि वो बॉलीवुड के लिए गाना गाना चाहेंगी तो इस पर सेलेना ने कहा कि, मैं जरूर बॉलीवुड के लिए गाना चाहूंगी। लेकिन कभी मुझसे ये सवाल नहीं पूछा गया। मुझे लगता है कि बॉलीवुड में काम करना खूबसूरत अनुभव होगा। बता दें कि बीते दिनों ही सेलेना को लेकर खबर आई थी कि वो इंस्टाग्राम पर एक प्रमोशनल पोस्ट के लाखों रुपए चार्ज करती है। रिपोर्ट में कहा गया कि सेलेना एक पोस्ट के $3.5 मिलियन चार्ज करती है। 

अगर भारतीय रुपयों में देखा जाए तो सेलेना एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए करीब 35 लाख रुपए लेती है। जो कि बहुत भारी भरकम रकम है। सेलेना हॉलीवुड की टॉप सिंगर है। उनके गानों को दर्शक खूब पसंद करते हैं। 2008 में सेलेना का नाम निक जोनस से जुड़ चुका है। दोनों ने कुछ वक्त के लिए एक दूसरे को डेट भी किया था।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.