Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए इतने रुपए चार्ज करती हैं हॉलीवुड स्टार सेलेना गोमेज !

हॉलीवुड की जानी मानी स्टार सेलेना गोमेज दुनियाभर में मशहूर हैं। सेलेना की फैन फॉलोइंग का अंदाज़ा इंस्टाग्राम से ही लगा सकते है। इंस्टाग्राम पर सेलेना के 141 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अपनी सिंगिंग से सेलेना ने सबको दीवाना बनाया है। सेलेना नेटवर्थ 50 मिलियन डॉलर के करीब है। सेलेना आज कितनी सक्सेसफुल हैं ये हमें […]

हॉलीवुड की जानी मानी स्टार सेलेना गोमेज दुनियाभर में मशहूर हैं। सेलेना की फैन फॉलोइंग का अंदाज़ा इंस्टाग्राम से ही लगा सकते है। इंस्टाग्राम पर सेलेना के 141 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अपनी सिंगिंग से सेलेना ने सबको दीवाना बनाया है। सेलेना नेटवर्थ 50 मिलियन डॉलर के करीब है। सेलेना आज कितनी सक्सेसफुल हैं ये हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। तभी तो वो एक पोस्ट के भी लाखों रुपए लेती हैं। जी हां, एक रिपोर्ट के मुताबिक सेलेना इंस्टाग्राम पर एक प्रमोशनल पोस्ट के लाखों रुपए चार्ज करती है। 

रिपोर्ट में कहा गया कि सेलेना एक पोस्ट के $3.5 मिलियन चार्ज करती है। अगर भारतीय रुपयों में देखा जाए तो सेलेना एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए करीब 35 लाख रुपए लेती है। जो कि बहुत भारी भरकम रकम है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फुटवियर ब्रांड से रिलेटेड इस पोस्ट के लिए सेलेना इतना ही चार्ज करती हैं।

 वैसे बीते दिनों ही एक लिस्ट जारी हुई थी। इस लिस्ट में उन लोगों का नाम था जो इंस्टाग्राम पोस्ट के पैसे चार्ज करते है। लिस्ट में 17वें नंबर पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का भी नाम था।

 विराट एक पोस्ट के करीब 84 हजार रुपए लेते हैं। बता दें कि सेलेना जानी मानी सिंगर है और उनके गानों को दर्शक खूब पसंद करते हैं।

First published on: Aug 29, 2018 09:47 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.