TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

36 साल की हुईं स्कारलेट जोहानसन, इस चीज की दीवानी हैं एक्ट्रेस, तीन बार कर चुकी हैं शादी

हॉलीवुड एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन ( Scarlet Johanson) ने कल अपना 36वां जन्मदिन मनाया है। उनका जन्म 22 नवंबर, 1984 को न्यूयॉर्क में हुआ था। उन्होंने 'नॉर्थ' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के रिलीज के दो साल बाद ही 'मेन्नी एंड लो' में अभिनय के लिए उन्हें इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवॉर्ड फॉर […]

हॉलीवुड एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन ( Scarlet Johanson) ने कल अपना 36वां जन्मदिन मनाया है। उनका जन्म 22 नवंबर, 1984 को न्यूयॉर्क में हुआ था। उन्होंने 'नॉर्थ' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के रिलीज के दो साल बाद ही 'मेन्नी एंड लो' में अभिनय के लिए उन्हें इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल लीड पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया था। 'गर्ल विद अ पर्ल अर्निंग' और 'लॉस्ट इन ट्रांसलेशन' के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का बाफ्टा अवार्ड मिल चुका है। वर्ष 2012 में उन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम का अवार्ड भी मिला है। खबरों के मुताबिक दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस हैं।  स्कारलेट के दुनिया भर में करोड़ों दीवाने हैं, लेकिन स्कारलेट कारों की दीवानी हैं।

स्कारलेट को लग्जरी कारें पसंद हैं। एक्ट्रेस के पास कई मर्सिडीज कारें मौजूद हैं। स्कारलेट की सबसे पसंदीदा कार मर्सिडीज ई-क्लास है। मर्सिडीज के इस कार को काफी पसंद किया जाता है। यह कार सड़क पर अधिकतम 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। इसके साथ स्कारलेट के पास टोयोटा कंपनी की नई हाइब्रिड कार मौजूद है। यह कार सभी देशों में मिलती है। टोयोटा की इ कार को विदेशी बाजार काफी पसंद की जाती है। इस कीमत की शुरुआत 36 लाख से होती है।


स्कारलेट जोहानसन ने तीन शादियां की हैं। पहले शादी उन्होंने 2008 में की थी। उन्होंने अपने प्रेमी कनाडा के रायन रेनल्ड्ज से शादी की थी। उनकी यह शादी सिर्फ 3 साल ही चल पाई और दोनों साल 2011 में तलाक ले लिए। 

इसके बाद उन्होंने  रोमेन ड्यूरिएक से 2014 में शादी रचाई थी। दोनों की एक बेटी भी है। यह शादी भी करीब तीन साल ही चल पाई।

 स्कारलेट जोहानसन ने कॉमेडियन कॉलिन जोस्ट से 2020 में गुपचुप तरीके से शादी रचा ली।



Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.