TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Sad News: पॉप सिंगर ओलिविया न्यूटन-जॉन ने दुनिया को कहा अलविदा, 73 की उम्र में ली अंतिम सांस

Olivia Newton-John Died: हॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों कई सिंगर इस दुनिया को गुड बाय बोल चुके हैं। अब हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है कि पॉप सिंगर ओलिविया न्यूटन-जॉन का निधन हो गया है। बता दें कि सिंगर पिछले काफी समय से कैंसर से पीड़ित थी, जिससे लड़ते हुए ओलिविया न्यूटन […]

Olivia Newton-John Died: हॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों कई सिंगर इस दुनिया को गुड बाय बोल चुके हैं। अब हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है कि पॉप सिंगर ओलिविया न्यूटन-जॉन का निधन हो गया है। बता दें कि सिंगर पिछले काफी समय से कैंसर से पीड़ित थी, जिससे लड़ते हुए ओलिविया न्यूटन ने 73 की उम्र में अंतिम सांस ली। इस खबर के आने के बाद से ही उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ पड़ी है और वो सभी उनकी शांति की कामना कर रहे हैं।

अभी पढ़ें B’Day Special: बेहद कम उम्र में अरबपति बनीं काइली जेनर, आज सोशल मीडिया पर हैं इतने फॉलोअर्स

  दरअसल इस खबर की पुष्टि सिंगर के पति जॉन ईस्टरलिंग ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से की। जॉन ईस्टरलिंग ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘डेम ओलिविया न्यूटन-जॉन का आज सुबह (73) दक्षिणी कैलिफोर्निया में निधन हो गया, वो इस दौरान अपने परिवार और दोस्तों के साथ थीं, आप सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया इस कठिन समय के दौरान परिवार की निजता का सम्मान करें’। जॉन ईस्टलिंग ने आगे लिखा, ‘ओलिविया पिछले 30 साल से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं, ओलिविया न्यूटन जॉन फाउंडेशन फंड चलाती थीं, जो प्लांट मेडिसिन की दवा और कैंसर पर रिसर्च का काम करता है, ओलिविया अपने पीछे हस्बैंड जॉन ईस्टरलिंग, बेटी Chole Lattanzi, बहन सारा न्यूटन जॉन, भाई टॉबी न्यूटन जॉन और भतीजे-भतीजियों को छोड़ गई हैं’।  

अभी पढ़ें Sad News: पॉप सिंगर ओलिविया न्यूटन-जॉन ने दुनिया को कहा अलविदा, 73 की उम्र में ली अंतिम सांस

बता दें कि ओलिविया न्यूटन जॉन ने सितंबर 2018 में इस बात की खुलासा किया था कि वो कैंसर का इलाज कर रही हैं। 90 के दशक की शुरुआत में और 2017 में ब्रेस्ट कैंसर से जूझने के बाद, ये उनका तीसरा कैंसर डायग्नोसिस था। अपने कैंसर के चलते उन्हें शोज भी कैंसल करने पड़े थे। करियर की बात करें तो 1973-83 तक ओलिविया न्यूटन जॉन दुनिया की सबसे प्रसिद्ध एंटरटेनर में से एक थीं। उन्होंने अपने करियर में 14 टॉप 10 सिंगल्स केवल यूएस में दिए हैं। ओलिविया 4 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं हैं और 16 साल की उम्र में ही एक टैलेंट शो की विनर का खिताब भी अपने नाम कर चुकी थीं। यहाँ पढ़िए - हॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें Click Here –  News 24 APP अभी download करें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.