Wednesday, 17 April, 2024

---विज्ञापन---

नहीं रहीं मिनी माउस को आवाज देने वाली आर्ट‍िस्ट, 75 साल की उम्र में रूसी टेलर का निधन

हॉलीवुड की दुनिया से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। दरअसल डिज्नी के कैरेक्टर मिनी माउस को आवाज देने वाली आर्टिस्ट रूसी टेलर का हाल ही में निधन हो गया है। रुसी टेलर का निधन 75 वर्ष की उम्र में हुआ है। वॉल्ट डिज्नी कंपनी के सीईओ बॉब इगर ने ट्विटर पर इस […]

Edited By : | Updated: Jul 28, 2019 14:19
Share :

Russi Taylor

हॉलीवुड की दुनिया से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। दरअसल डिज्नी के कैरेक्टर मिनी माउस को आवाज देने वाली आर्टिस्ट रूसी टेलर का हाल ही में निधन हो गया है। रुसी टेलर का निधन 75 वर्ष की उम्र में हुआ है। वॉल्ट डिज्नी कंपनी के सीईओ बॉब इगर ने ट्विटर पर इस दुखद खबर की जानकारी दी। टेलर का निधन शुक्रवार को कैलिफोर्निया स्थित ग्लेनडेल में हुआ। बॉब इगर ने स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया, ''रूसी टेलर के गुजरने के साथ ही मिनी माउस ने अपनी आवाज खो दी है। 

मिनी और रूसी ने 30 से अधिक सालों तक दुनियाभर में लोगों के मनोरंजन का काम किया है। एक ऐसा पार्टनरशिप जिसने मिनी को ग्लोबल आइकन बना दिया और रूसी को डिज्नी का लीजेंड जिन्हें उनके फैंस बहुत प्यार करते हैं। ''रुसी को याद किया जाएगा और उनके परिवार और दोस्तों के साथ हमारी गहरी संवेदना है।” वहीं गूफी को आवाज देने वाले बिल फार्मर ने भी इस पर अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर रूसी के निधन पर अफसोस जताया है। उन्होंने लिखा, ''रूसी परिवार की तरह बहुत नजदीक थीं। अद्भुत, मजेदार और मिनी माउस की तरह स्वीट।'' 

मिनी माउस को आवाज देने वालीं रूसी टेलर ने टीवी, थीम पार्क, एनिमेटेड शॉर्ड और थिएट्रिकल फिल्मों में मिनी माउस को आवाज दी है। आपको को बता दें, मिनी माउस को आवाज देने वालीं रूसी टेलर खुद भी डिज्नी की बहुत बड़ी फैन थीं। मिनी के अलावा रूसी ने ओरिजिनल डक टेल्स में डोनल्ड डक के रिश्तेदार में भी कइयों को आवाज दी है। 1928 में नवंबर महीने की 18 तारीख को 'स्टीमबोट विले' नाम की फिल्म में मिकी माउस पहली बार नजर आई थी। 

Russi Taylor

पहले वॉल्ट डिजनी ने चूहे के इस नए कैरेक्टर का नाम मॉर्टिमर रखा था, जो उनकी वाइफ लिलियन को पसंद नहीं आया बाद में नाम बदल कर मिकी माउस रख दिया गया। 1946 से डिजनी के म्युजिशियन और एक्टर जिमी मैक डॉनल्ड मिकी की आवाज बने। मिकी माउस शुरुआत में ब्लैक एंड व्हाइट था, जिसे 1935 में कलर्ड बनाया गया।

First published on: Jul 28, 2019 02:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.