दुनिया भर में आयरन मैन के नाम से फेमस हो चुके हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr) आज अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। राबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr) हॉलीवुड में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाले सितारों में से हैं। एवेंजर्स फिल्मों में उनके आयरन मैन के किरदार को निभाने के लिए उन्हें 800 करोड़ रुपये का मेहनताना मिला था।
रॉबर्ट डॉनी का जन्म 4 अप्रैल 1965 को मैनहैटन, न्यू यॉर्क में हुआ। उनके पिता रॉबर्ट डॉनी सीनियर एक एक्टर और फिल्म मेकर थे। उनकी मां एलसी भी एक अभिनेत्री है जों डॉनी सीनियर की फ़िल्मों में भूमिका निभा चुकी है। उनके पिता आधे रुसी यहूदी और आधे ईरानी वंश के है और माँ जर्मन और स्कॉटिश वंश की हैं।
रॉबर्ट ने एवेंजर्स, कैप्टन अमेरिका, आयरन मैन, आयरन मैन 2 और आयरन मैन 3 में काम किया। सिविल वॉर, शेरेलेक होम्स, जैसी फिल्मों से वो दुनिया भर में पॉपुलर हुए। एवेंजर्स सीरिज की फिल्मों में उन्होंने हमेशा लीड रोल किया। आपको बता दे कि एवेंजर्स के लिए उनको 524 करोड़ रुपये दिए गए थे।
जन्मदिन के इस खास मौके पर हम आपको एक्टर के घर की तस्वीरें और उनके परिवार की तस्वीरें दिखा रहे हैं। राबर्ट डाउनी अपने बच्चों और पत्नी के साथ न्यूयॉर्क में रहते हैं।
राबर्ट डाउनी का ये घर वाफी आलीशान है। जहा वो अपने बच्चों के साथ रहते हैं। इस घर में हर तरह की सुविधाए हैं।
घर में बेहद बड़ा पार्क एरिया है जहां कई तरह के पेड़-पौधे लगे हुए है।
एक्टर के घर का लिविंग एरिया काफी बड़ा है जहां वो अपने बच्चों के साथ काफी वक्त बिताते हैं। बच्चों के साथ खूब पेंटिंग करते है।
बता दें राबर्ट डाउनी के तीन बच्चे हैं। साल 2005 में उन्होंने सुजैन डाउनी से शादी की है।
1992 में रॉबर्ट मे डेबोरा फालकोनर से शादी की थी। ये शादी 2004 तक चली। पहली वाइफ से उनका एक बेटा है जिसका नाम इंडियो डाउनी है। दूसरी वाइफ सुजैन से दो बच्चे हैं।
साल 2004 में जब वो सूजैन लेविन से मिले तो उन्होंने शर्त रख दी थी कि या तो वो ड्रग्स को चुनें या फिर उन्हें। आखिरकार रॉबर्ट ने ड्रग्स को छोड़ते हुए सुजैन को अपनाया। सूजन से डाउनी ने 2005 में शादी की । फिलहाल उनका करियर और परिवार दोनों शानदार चल रहा है।
राबर्ट की जिंदगी में विवाद कम नहीं रहे। 6 साल की उम्र से ही वो नशा करने लगे थे। यही वजह है कि उन्होंने अपने बेटे को 6 साल की उम्र में ही मैरिजुआना (गांजा) को खाने दिया था।
रॉबर्ट औऱ कैमरे का कनेक्शन 5 साल की उम्र में ही शुरू हो गया था। रॉबर्ट ने करियर की शुरूआत 5 साल में ही कर दी थी। जब वो फिल्म पाउंड में नजर आए थे। इस फिल्म को रॉबर्ट के पापा ने ही बनाया था। पिता की कई फिल्मों में फिर रॉबर्ट ने काम किया।
रॉबर्ट का बचपन काफी मुश्किलों भरा रहा है। क्योंकि बचपन में ही रॉबर्ट के माता-पिता का तलाक हो गया था । वो पिता के साथ रहते थे और नशे के आदी हो गए थे। रॉबर्ट जब 16 साल के हुए तो वो अपनी मां के साथ जाकर रहने लगे। जैसे ही रॉबर्ट को मां का साथ मिला तो उनका करियर भी थोड़ा आगे बढ़ने लगा।
इसके बाद 1983 से 1990 तक उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन मुश्किलों का दौर उनके लिए खत्म नहीं हुआ था। एक तरफ जहां वो फिल्मी पर्दे पर हिट हो रहे थे तो वहीं वो रियल लाइफ में नशे में डूब चुके थे। उन्होंने खुद बचाने की काफी कोशिश भी की लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही मिली। इसके चलते वो कई बार जेल भी गए। साल 2001 में वो कई बार जेल भी गए।