TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Birthday Spl- 8 साल की उम्र में ड्रग्स लेने लगे थे ‘आयरन मैन’, दिलचस्प है रॉबर्ट डाउनी की कहानी

हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr) खूब चर्चाओं में रहते हैं। रॉबर्ट हॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं, जिनके खाते में कई हिट फिल्में हैं। एंवेजर्स सीरीज के हीरो रॉबर्ट आज अपना बर्थ़डे मना रहे हैं। रॉबर्ट अब 53 साल के हो गए हैं। 4 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। 1965 को मैनहैटन, […]

हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr) खूब चर्चाओं में रहते हैं। रॉबर्ट हॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं, जिनके खाते में कई हिट फिल्में हैं। एंवेजर्स सीरीज के हीरो रॉबर्ट आज अपना बर्थ़डे मना रहे हैं। रॉबर्ट अब 53 साल के हो गए हैं। 4 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। 1965 को मैनहैटन, न्यूयॉर्क में रॉबर्ट का जन्म हुआ था। रॉबर्ट डाउनी सीनियर के घर में जन्मे रॉबर्ट को बचपन से ही फिल्मी माहौल मिला था। क्योंकि उनके पिता एक फिल्म प्रोड्यूसर थे।

 इतना ही नहीं इनकी मां एल्सी भी एक एक्टर रही हैं। बचपन से ही रॉबर्ट को एक्टर बनने का शौक था। लेकिन एक्टर बनने के पीछे रॉबर्ट को किसी औऱ ने नहीं बल्कि उनकी मां एल्सी ने ही प्रोत्साहित किया। 

रॉबर्ट औऱ कैमरे का कनेक्शन 5 साल की उम्र में ही शुरू हो गया था। रॉबर्ट ने करियर की शुरूआत 5 साल में ही कर दी थी। जब वो फिल्म पाउंड में नजर आए थे। इस फिल्म को रॉबर्ट के पापा ने ही बनाया था। पिता की कई फिल्मों में फिर रॉबर्ट ने काम किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रॉबर्ट के पिता एक ड्रग एडिक्ट थे।



 यही वजह है कि उन्होंने अपने बेटे को 6 साल की उम्र में ही मैरिजुआना (गांजा) को खाने दिया था। जब रॉबर्ट ने ये खाया तो उनके पिता ही थे जिन्होंने कहा कि तुम इसे खास सकते हो। अब 6 साल की उम्र के बच्चे का ऐसी घातक चीजें खाना वाकई हानिकारक हो सकता है।

 लेकिन अफसोस पिता की एक छोटी सी गलती से रॉबर्ट को ड्रग्स की लत लग गई। जब वो 8 साल के हुए तो वो ड्रग्स लेने लगे थे। रॉबर्ट का बचपन काफी मुश्किलों भरा रहा है। क्योंकि बचपन में ही रॉबर्ट के माता-पिता का तलाक हो गया था। 

इसके बाद रॉबर्ट अपने पिता के साथ ही रहने लगे थे। लॉस एंजलिस में जब रॉबर्ट पिता के साथ रहने लगे तो वो वहां भी ड्रग्स लेते थे। हालांकि इसके कुछ सालों बाद करीब रॉबर्ट जब 16 साल के हुए तो वो अपनी मां के साथ जाकर रहने लगे। जैसे ही रॉबर्ट को मां का साथ मिला तो उनका करियर भी थोड़ा आगे बढ़ने लगा। 

इसके बाद 1983 से 1990 तक उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन मुश्किलों का दौर उनके लिए खत्म नहीं हुआ था। एक तरफ जहां वो फिल्मी पर्दे पर हिट हो रहे थे तो वहीं वो रियल लाइफ में नशे में डूब चुके थे। 

उन्होंने खुद बचाने की काफी कोशिश भी की लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही मिली। इसके चलते वो कई बार जेल भी गए। साल 2001 में वो कई बार जेल भी गए। 

हालांकि साल 2004 में जब वो सूजैन लेविन से मिले तो उन्होंने शर्त रख दी थी कि या तो वो ड्रग्स को चुनें या फिर उन्हें। आखिरकार रॉबर्ट ने ड्रग्स को छोड़ते हुए सुजैन को अपनाया। रॉबर्ट ने एवेंजर्स, कैप्टन अमेरिका, आयरन मैन (Iron Man), सिविल वॉर, शरलॉक होम्स समेत कई हिट फिल्मों में काम किय़ा है।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.