Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

RIP Lisa Marie Presley: माइकल जैक्सन की एक्स वाइफ लिसा मैरी प्रेस्ली का निधन, सदमे में परिजन

RIP Lisa Marie Presley: फेमस अमेरिकी सिंगर लिसा मैरी प्रेस्ली (Lisa Marie Presley) ने 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। बीते दिन सिंगर को कार्डियक अरेस्ट हुआ जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश लिसा को बचाया नहीं जा सका। लिसा के असामयिक निधन से फैंस समेत […]

RIP Lisa Marie Presley: माइकल जैक्सन की एक्स वाइफ लिसा मैरी प्रेस्ली का निधन, सदमे में परिजन
RIP Lisa Marie Presley: माइकल जैक्सन की एक्स वाइफ लिसा मैरी प्रेस्ली का निधन, सदमे में परिजन

RIP Lisa Marie Presley: फेमस अमेरिकी सिंगर लिसा मैरी प्रेस्ली (Lisa Marie Presley) ने 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। बीते दिन सिंगर को कार्डियक अरेस्ट हुआ जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश लिसा को बचाया नहीं जा सका। लिसा के असामयिक निधन से फैंस समेत परिजन सभी सदमे में हैं।

RIP Lisa Marie Presley

बताते चलें कि लिसा मैरी प्रेस्ली, एल्विस प्रेस्ली की इकलौती संतान थीं। साथ ही लिसा मशहूर दिवंगत सिंगर माइकल जैक्सन की एक्स वाइफ भी थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो, परिजनों ने स्टेटमेंट जारी कर लिसा मैरी प्रेस्ली की मौत की पुष्टि की है। स्टेटमेंट में कहा गया है कि हम परिजन लिसा की मौत से बेहद आहत और गहरे सदमे में हैं। हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए।

यहाँ पढ़िए – Miss Universe 2023: ‘मिस यूनिवर्स 2023’ में आप भी कर सकते हैं वोट, जानें कब, कैसे और कहां?

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में की थी शिरकत 

वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, लिसा मैरी प्रेस्ली दो दिन पहले आयोजित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड का हिस्सा बनी थीं। इस इवेंट में उन्होंने अपनी मां Priscilla Presley के साथ शिरकत की थी। गुरुवार को लिसा अपने कैलिफोर्निया स्थित घर में थीं, इसी दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। सिंगर को तत्काल सीपीआर दिया गया और अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

Lisa Marie Presley ने की थी चार शादी 

लिसा की पर्सनल लाइफ पर गौर फरमाए तो, उन्होंने पहली शादी म्यूजिशियन Danny Keough से की थी। डैनी से लिसा के दो बच्चे हुए। हालांकि, रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और लिसा ने डैनी से तलाक ले लिया। तलाक के महज 20 दिन के अंदर लिसा ने उस समय के मशहूर सिंगर माइकल जैक्शन से शादी की। वहीं 1996 में लिसा ने माइकल से तलाक की अर्जी दायर कर दी। इसके बाद उन्होंने John Oszajca से इंगेजमेंट की, लेकिन ये संबंध भी टूट गया। लिसा ने तीसरे पति के रूप में Nicolas Cage को चुना, लेकिन ये रिश्ता भी महज 4 महीने ही चला। लिसा लाइफ में आगे बढ़ती रहीं और उन्होंने चौथी शादी Michael Lockwood से की। शादी के 10 साल बाद लिसा ने माइकल से अलग होने का फैसला किया था।

यहाँ पढ़िए – Jeremy Renner Health Update: जेरेमी रेनर की हालत गंभीर, अनिल कपूर ने मांगी दुआ

Lisa Marie Presley की जायदाद

बता दें कि लिसा के जन्म के 4 साल के अंदर ही उनके पैरेंट्स का तलाक हो गया था। इसके बाद लिसा अपनी मां के साथ कैलिफोर्निया में रहती थीं। हालांकि, इस दौरान उनका उनके पिता से मिलना-जुलना जारी था। वहीं जब 1977 में लिसा महज 9 साल की थीं तो उनके पिता का देहांत हो गया। इस तरह लिसा अपने ग्रैंड पैरेंट्स और पिता एल्विस प्रेस्ली के जायदाद की जॉइंट उत्तराधिकारी बन गईं। ग्रैंड पैरेंट्स के निधन के बाद लिसा को 25 साल की उम्र में पूरी संपत्ति मिल गई। लिसा की संपत्ति 100 मिलियन डॉलर बताई जाती है। हालांकि साल 2004 में लिसा ने अपने पिता की 85 प्रतिशत संपत्ति बेच दी थी।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Jan 13, 2023 11:15 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.