TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

बोल्ड अंदाज में रिहाना ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, जल्द देगी बॉयफ्रेंड के बच्चे को जन्म

मुंबई। इंटरनैशनल पॉप स्टार रिहाना (Rihanna) दुनिया की बेस्ट सेलिंग म्यूजिक आर्टिस्ट में से एक हैं। इन दिनों रिहाना अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। रिहाना प्रेग्नेंट हैं और अपने आर्टिस्ट बॉयफ्रेंड A$AP Rocky के बच्चे की मां बनने वाली हैं। वहीं अब रिहाना ने अपने बेबी बम्प की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन […]

मुंबई। इंटरनैशनल पॉप स्टार रिहाना (Rihanna) दुनिया की बेस्ट सेलिंग म्यूजिक आर्टिस्ट में से एक हैं। इन दिनों रिहाना अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। रिहाना प्रेग्नेंट हैं और अपने आर्टिस्ट बॉयफ्रेंड A$AP Rocky के बच्चे की मां बनने वाली हैं। वहीं अब रिहाना ने अपने बेबी बम्प की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रिहाना काफी हॉट नजर आ रही हैं। 



इन तस्वीरों में रिहाना ने टाइट जेगिंग्स के साथ फ्रंट ओपन ब्लैक टॉप कैरी किया हुआ है।  इसके साथ ही रिहाना ने ब्लैक कैप लगाई हुई है। फ्रंट से रिहाना का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इस लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए रिहाना ने ब्राउन लिपस्टिक लगाई हुई है। ब्लैक शेड्स के साथ रिहाना ने हाई हील्स पहनी हुई हैं। गले में लॉन्ग चेन्स पहनी हैं। 33 वर्षीय रिहाना का यह पहला बच्चा है।




रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड A$AP Rocky ने 2021 में अपने रिश्ते को पब्ल‍िकली कन्फर्म किया था। रिहाना और रॉकी ने अपने रिलेशनशिप को 2020 में कंफर्म किया था। रैपर A$AP Rocky ने एक इंटरव्यू के दौरान रिहाना को लव ऑफ लाइफ कहा था। दोनों को पहली बार साथ में 2021 में मेट गाला इंवेट के दौरान रेड कार्पेट पर साथ में देखा गया है। दोनों न्यू यार्क में साथ वक्त बिताते नजर आते हैं। 




बता दें रिहाना (Rihanna) ने केवल 16 साल की उम्र से गाना गाना शुरू किया था। उसके बाद वो अमेरिका और बहुत मशहूर पॉप स्टार बन गईं। साल 2005 में  अपने पहले दो एल्बम से रिहाना ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई थी। रिहाना ने करियर की शुरुआत Music of the Sun (2005) और A Girl like Me (2006) से की थी।




33 साल की रिहाना को 9 ग्रैमी अवॉर्ड्स, 13 अमेरिक म्यूजक अवॉर्ड्स, 12 बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स और 6 गिनीज़ वर्ल्ड रेकॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

रिहाना सबसे अमीर फीमेल म्यूजिशियन में से एक हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, रिहाना की कुल संपत्ति करीब 600 मिलिनय डॉलर (4400 करोड़) है।  सिंगर के साथ-साथ रिहाना का अपना फैशन ब्रैंड भी है, जिसका नाम Fenty है। रिहाना एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गैनाइजेशन Clara Lionel Foundation की भी फाउंडर हैं।



Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.