TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

70 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे पिता बने, तीसरी पत्नी ने बेटे को दिया जन्म !

हॉलीवुड एक्टर र‍िचर्ड गेरे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी चर्चा किसी हॉलीवुड फिल्म की वजह से नहीं बल्कि 70  साल की उम्र में पापा बनने से हो रही है। रिचर्ड गेरे करीब 70 साल के होने वाले हैं और इस उम्र में वो पिता बने हैं। रिचर्ड के प्रवक्ता ने इस बात की […]


हॉलीवुड एक्टर र‍िचर्ड गेरे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी चर्चा किसी हॉलीवुड फिल्म की वजह से नहीं बल्कि 70  साल की उम्र में पापा बनने से हो रही है। रिचर्ड गेरे करीब 70 साल के होने वाले हैं और इस उम्र में वो पिता बने हैं। रिचर्ड के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि पिछले हफ्ते ही वो पिता बने हैं। र‍िचर्ड गेरे ने बीते साल अप्रैल में ब‍िजनेस वुमन अलजेंड्रा सिल्वा से तीसरी शादी की थी। र‍िचर्ड और एलेजेंड्रा के र‍िलेशनश‍िप की खबरें जून 2015 में पहली बार सामने आई थीं। लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अप्रैल 2018 में शादी कर की थी।


class='embedly-card'>" style="height: 513px;">



रिचर्ड गेरे की पत्नी अलेजेंड्रा गेरे ने पिछले साल सिंतबर में सोशल मीडिया पर अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी दी थी। रिचर्ड की पिछली शादी से भी एक बेटा । दूसरी पत्नी बॉन्ड गर्ल केरे लॉवेल से उन्होंने 2002 में शादी की थी। दोनों की शादी 14 साल चली थी। 2016 में दोनों का तलाक हुआ और दोनों का एक बेटा भी है। उनके बेटे का नाम होमर है। होमर की उम्र 19 साल है। 



 र‍िचर्ड गेरे में सिंडी क्राफोर्ड से भी शादी की थी। 1991 में सिंडी से उन्होंने पहली शादी की थी। ये शादी बस 4 साल तक ही चल पाई थी। 



ALSO READ : हॉलीवुड फिल्म 'अलादीन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जिन्न बनकर धमाल मचाएंगे विल स्मिथ, देखिए वीडियो

रिचर्ड गेरे हॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं। इन दिनों वो सामाजिक कार्यों से जुड़ गए हैं। उन्होंने 1970 में अपने एक्टिंग करियर की 

शुरुआत की थी। प्रीटी वुमन द जैकल, शिकागो, द होक्सस, डॉ॰ टी. & द वुमेन, ऐंड द बैंड प्लेय्ड ऑन और आई'म नॉट देयर रिचर्ड गेरे की मशहूर फिल्में हैं। 


रिचर्ड गेरे बौद्ध धर्म को मानते हैं। बौद्ध धर्म  में उनकी रूचि तब पैदा हुई जब उन्होंने 1978 में सिल्विया मार्टिंस नाम की ब्राज़ीलियन पेंटर के साथ नेपाल की यात्रा की थी। वे बौद्ध धर्म के अनुयायी तथा दलाई लामा के एक सक्रिय समर्थक हैं। गेरे तिब्बत में मानवाधिकारों की पुरजोर वक़ालत भी करते हैं। वो कई बार भारत यात्रा पर आ चुके हैं। 


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.