क्वांटिको से देसी गर्ल प्रियंका को इंटरनेशनल फेम मिला। इस शो के तीन सीरिज में उन्होंने काम किया और दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई। क्वांटिको में प्रियंका की एक्टिंग को देखकर उन्हे हॉलीवुड से कई ऑफर मिले। लंबे समय तक प्रियंका चोपड़ा इस शो से जुड़ी रही लेकिन प्रियंका का वो शो अब ऑफ एयर. हो गया है। क्वांटिको का लास्ट एपिसोड शुक्रवार रात को दिखाया गया।
शो के लास्ट एपीसोड के बाद प्रियंका इमोशनल हो गई। देसी गर्ल ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक इमोशनल नोट शेयर किया जिसमें उन्होनें लिखा कि अब सिज़न खत्म हो गया है और मैं एलेक्स पेरिश को अलविदा कहती हूं।
प्रियंका ने अपने इस नोट के जरिए ये भी बता दिया कि वो एलेक्स के किरदार से किस कदर जुड़ गई थीं। इस नोट में प्रियंका ने अपने फैन्स से मिले प्यार का शुक्रिया भी अदा किया.साथ ही क्वांटिको की कास्ट एंड क्रू के साथ बिताए हर मोमेट के लिए थैंक्स भी किया।
आपको बता दे कि कुछ दिनों पहले तक प्रियंका अपने इस शो में हिंदू आतंकवाद दिखाए जाने की वजह से विवादों में आ गई थी। भारत में उनके शो का काफी विरोध हुआ था। देसी गर्ल के पुतले भी फूंके गए थे प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुई थी जिसके बाद प्रियंका ने माफी भी मांगी थी। उनके शो में भारतीयों को बम ब्लास्ट करते हुए दिखाया गया है इसी वजह से प्रियंका लोगों के निशाने पर हैं। हाल ही में शो के एक एपिसोड में भारतीयों को आतंकी के तौर पर दिखाया गया था।
सीन में कुछ भारतीय 'मैनहट्टन' में बम धमाका प्लान कर रहे थे ऐसा करके वो बम धमाके के आरोप में पाकिस्तान को फंसाना चाहते हैं। पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्ते को बिगाड़ना चाहते हैं। क्वांटिको सीरियल में ये सबकुछ भारतीय दर्शकों को नागवार गुजरा था। टीआरपी के मामले में पिछड़ने की वजह से भी शो को बंद किया गया है।
पिछले दिनों खबर आई थी कि एबीसी ने तीन शो के बाद शो 'क्वांटिको' को रद्द कर दिया गया है। प्रियंका चोपड़ा पिछले दो सीजन में इस शो में लीड एक्ट्रेस रही हैं। तीसरे सीजन में भी वह एफबीआई एजेंट की भूमिका में थी । पिछले महीने इस शो को प्रसारित किया गया था।