TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

प्रियंका और निक हॉलीवुड की एक पार्टी में पहुंचे, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में दोनों Learning Lab Ventures Winter Gala में शामिल हुए। इस दौरान हमेशा की तरह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे थे और दोनों की केमिस्ट्री भी देखने लायक थी।  प्रियंका […]



प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में दोनों Learning Lab Ventures Winter Gala में शामिल हुए। इस दौरान हमेशा की तरह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे थे और दोनों की केमिस्ट्री भी देखने लायक थी।  प्रियंका चोपड़ा ने अपने रिसेप्शन में फुल लेंथ खूबसूरत गाउन पहना था। उनका लुक बहुत अलग था।  निक जोनस क्लासिक ब्लैक और व्हाइट टैक्सिडो में दिखाई दिए। इस दौरान वो भी काफी हैंडसम लग रहे थे।


class='embedly-card'>" style="height: 846px;">


हाल रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 रहा  प्रियंका चोपड़ा के नाम । निक जोनस से रिलेशनशिप और शादी की वजह से वो बहुत चर्चा में रहीं। प्रियंका के साथ इस लिस्ट में दीपिका भी हैं। 




प्रियंका-निक जोनस शाही शादी दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गई। सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई और अब फिर गूगल ने भी ये ऐलान कर दिया कि प्रियंका और निक की शादी इंग्लैंड की रॉयल वेडिंग के बाद दूसरा सबसे ज्यादा पॉपुलर वेडिंग है।



प्रियंका ने पिछले साल दिसंबर मे निक जोनस से शादी रचाई है। दोनों की शादी बेहद आलीशान रही है। राजशाही अंदाज़ में इस कपल ने जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी की। दोनों ने दो रीति-रिवाजों से शादी की है। 


1 दिसंबर को जहां देसी गर्ल ने क्रिश्चियन वेडिंग की तो वहीं दो दिसंबर को दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई। इन दिनों पीसी अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रही है।


शादी के बाद प्रियंका ने लगातार तीन रिसेप्शन इंडिया में दिया। कुछ दिन पहले ही  प्र‍ियंका के सास-ससुर केविन जोनस और डेन‍िस जोनस ने र‍िसेप्शन का आयोजन किया। जोनस फैमिली ने बहू प्रियंका के लिए वेलकम पार्टी रखी। 





पार्टी में प्रियंका के ससुराल वाले इंडियन ड्रेस में नजर आए।  पार्टी में जोनस पर‍िवार के साथ प्र‍ियंका के पर‍िवार के सदस्य, उनकी मां मधु चोपड़ा और भाई साथ में नजर आए। 





प्रियंका की शादी के हर रस्म की तस्वीरें सोशल मीडियी पर वायरल हुईं और दो दिन पहले हल्दी सेरमनी की तस्वीरें देखने को मिल रही थी। बॉलीवुड की देसी गर्ल हल्दी सेरमनी में और भी खूबसूरत नजर आ रही थीं। 




ALSO READ : प्रियंका और निक से उनकी शादी के दौरान नाराज थीं मॉम मधू चोपड़ा, अब हुआ ये खुलासा !










class='embedly-card'>" style="height: 496px;">

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.