TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

दोबारा प्रेग्नेंट हैं प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर? सोशल मीडिया पर वायरव हो रही हैं ये तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में मां बनी हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेट के जरिए पेरेंट्स बने हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर  प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जेठानी और हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर (Sophie Turner) के दोबारा प्रेग्नेंट होने की खबरे सामने आई हैं।   दरअसल, […]

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में मां बनी हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेट के जरिए पेरेंट्स बने हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर  प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जेठानी और हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर (Sophie Turner) के दोबारा प्रेग्नेंट होने की खबरे सामने आई हैं।

 


दरअसल, रविवार को सोफी को अपने पति जो जोनस के साथ लंच पर जाते देखा गया था। ऐसे में पैपराजी ने सोफी और जो की कई तस्वीरें शेयर कीं। इस मौके पर सोफी को ग्रीन ड्रेस में देखा गया। सोशल मीडिया पर सोफी टर्नर की कुछ फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमे उनका  पेट थोड़ा बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। 



फोटोज में सोफी को देखने के बाद कई फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि वह प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में यूजर्स उसे 'बेबी बंप' बताते हुए कयास लगा रहे हैं कि सोफी अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या ये प्रेग्नेंट हैं?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे नहीं पता था कि वह दोबारा प्रेग्नेंट हैं। वैसे सोफी टर्नर और जो जोनस ने अभी तक प्रेग्नेंसी के बारे में खुद कोई पुष्टि नहीं की है। 



बता दें आपको बता दें सोफी ने 29 जून 2019 अपने बॉयफ्रेंड जो जोनस से पेरिस में पूरे रीति-रिवाजों से शादी की थी। इस शाही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। शादी के एक साल बाद सोफी मां बनीं। उन्होंने साल 2020 में  बेटी को जन्म दिया था। जो और सोफी की शादी की बात करें तो उन्होंने अपनी शादी में व्हाइट गाउन पहना था तो वहीं जो जोनस ब्लैक एंज व्हाइट कोट पेंट में नजर आए थे ।



जो जोनस और सोफी टर्नर की शाही शादी पेरिस के Chateau नाम के एक महल में हुई थी। 18वीं शताब्दी में बने इस महल में रुकने का एक रात का खर्च करीब 3.21 लाख रुपये है । इससे पहले ये कपल साल 2019 में 1 मई को लॉस वेगास में शादी कर चुका था। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी। इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे। आपको बता दें कि सोफी पॉपुलर अमेरिकी टीवी सीरियल गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस हैं। 



Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.