The Bluff Trailer: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर हॉलीवुड में अपना परचम लहराने के लिए तैयार हैं. उनकी नई फिल्म 'द ब्लफ' का ट्रेलर आउट होते ही इंटरनेट पर छा गया है. बता दें कि इस फिल्म में प्रियंका का एक ऐसा अवतार देखने को मिल रहा है, जो उन्होंने शायद पहले कभी नहीं निभाया. एक मां और एक समुद्री डाकू के संघर्ष की इस कहानी ने ऑडियंस को रोमांचित कर दिया है. ट्रेलर रिलीज होने के कुछ ही घंटों के अंदर सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस कह रहे हैं कि उन्होंने इस रोल में आग लगा दी है. कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि उनका खूंखार अवतार धुरंधर के 'रहमान डकैत' की तरह है.
कैसा है 'द ब्लफ' का ट्रेलर?
'द ब्लफ' के ट्रेलर की शुरुआत काफी दमदार है. फिल्म की कहानी काफी जबरदस्त लग रही है. प्रियंका चोपड़ा इसमें 'इरियन' नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं, जो कभी एक खूंखार समुद्री डाकू हुआ करती थी. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे उनका बीता हुआ कल उनके वर्तमान और उनके परिवार के लिए खतरा बन जाता है. अपने बेटे को बचाने के लिए वह फिर से हथियार उठाती हैं और दुश्मनों का डटकर मुकाबला करती हैं.
---विज्ञापन---
एक्शन अवतार में प्रियंका का जलवा
ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा का एक्शन काफी खूंखार और रोंगटे खड़े कर देने वाला है. उन्हें तलवारबाजी करते, जहाजों पर लड़ते और दुश्मनों को धूल चटाते देखा जा सकता है. प्रियंका का लुक भी काफी अलग है. चेहरे पर धूल, उलझे बाल और आंखों में गुस्सा दिख रहा है. उनकी इस मेहनत को देख फैंस दंग रह गए हैं. फिल्म में उनके साथ हॉलीवुड अभिनेता कार्ल अर्बन भी मुख्य भूमिका में हैं.
---विज्ञापन---
सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन
जैसे ही ट्रेलर रिलीज हुआ, यूजर्स ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी. कई यूजर्स ने तो प्रियंका की तुलना धुरंधर के 'रहमान डकैत' से कर दी है. फैंस प्रियंका के इस किरदार की जमकर तारीफ कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि उन्होंने इस किरादर में बेहतरीन एक्टिंग की है.
कब होगी रिलीज?
ट्रेलर को लेकर फैंस के बीच उत्साह को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस और ओटीटी पर बड़े रिकॉर्ड तोड़ेगी. हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है, लेकिन ट्रेलर ने यह साफ कर दिया है कि प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में अपनी पकड़ और मजबूत करने वाली हैं. बता दें कि इसे 25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा.