बीते दिनों ही ब्रिटेन के शाही परिवार में प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल ने एक नन्हे बच्चे को जन्म दिया है। इसी महीने 6 मई को मेगन ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। ब्रिटेन की डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल ने जन्म दिया। वहीं बेटे आर्ची के जन्म के बाद इस वक्त पूरी रॉयल फैमिली बेहद खुश है। बता दें कि बीते दिनों ही प्रिंस आर्ची के जन्म से पहले ससेक्स के प्रिंस और प्रिसेंस ने विंडसर में शिफ्ट होने का फैसला किया था. यहां ये रॉयल कपल फ्रॉगमोर कॉटेज में रुका है। जैसे ही प्रिंस आर्ची के चलते ये कपल यहां आया तो नई जगह पर काफी काम करवाया गया। कॉटेज में काफी रेनोवेशन करवाया गया है। वहीं कहा गया कि, इस रेनोवेशन में करीब 26 करोड़ रुपये खर्च किए गए है। इसके अलावा एक खास चीज और है औऱ वो ये है कि, प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने लगभग 44 लाख रुपये तो केवल घर के साउंड प्रूफ के लिए ही लगाए हैं ताकि प्रिंस आर्ची चैन की नींद सो पाएं। कपल चाहता है कि उनके बेटे को कोई परेशानी ना हो, इसीलिए उन्होंने ये फैंसला लिया है। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, फ्रॉगमोर कॉटेज में 10 कमरे हैं। वहीं कपल ने घर पर देखभाल के लिए ज्यादा लोगों को नहीं रखा है। बताया गया है कि प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने घर पर सिर्फ एक ही हाउसकीपर को रखा है। कुछ वक्त पहले तक कपल एक नैनी की तलाश में था। हालांकि अभी इन्हें नैनी मिली है या नहीं ये साफ पता नहीं चल पाया है। फिलहाल तो कपल ने प्रिंस आर्ची को ध्यान में रखते हुए ये सारे फैंसले लिए हैं और ध्यान दिया है। बेबी बॉय के आने से इस वक्त हर तरफ धूम सी है। 19 मई 2018 में मेगन ने प्रिंस हैरी से शादी की थी। एक बार फिर शाही परिवार में खुशी का मौहाल है।