TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

सालों बाद सामने आईं ब्रिटेन के Prince Harry और Meghan Markle के बेटे की तस्वीर,

ब्रिटेन के शाही परिवार में प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल साल 2019 में बेटे के माता-पिता बने थे। जन्म के बाद बेटे प्रिंस आर्ची की शुरुआत में कई तस्वीरें सामने आई थी जो रॉयल फैमिली की ओर से शेयर की गई थी।  वहीं अब दो साल बाद इस कपल की बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया […]


ब्रिटेन के शाही परिवार में प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल साल 2019 में बेटे के माता-पिता बने थे। जन्म के बाद बेटे प्रिंस आर्ची की शुरुआत में कई तस्वीरें सामने आई थी जो रॉयल फैमिली की ओर से शेयर की गई थी। 





वहीं अब दो साल बाद इस कपल की बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मेगन मार्कल के बेटे आर्ची दो साल के होने वाले है। इस फोटो को मेगन मार्कल की दोस्त ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। हालांकि बाद में उन्होंने उसे डिलीट कर दिया। 




आर्ची की एक फोटो शेयर करते हुए मेगन मार्कल के दोस्त ने लिखा था- "हमने फाइनली आर्ची को देखा। पता नहीं क्यों आर्ची के माता-पिता उसे क्यों सामने नहीं लाना चाहते। वो बहुत क्यूट है। 



वहीं मेगन मार्कल के बारे में उन्होंने कहा, "वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त है और मैं उससे हर बात शेयर करती हूं। बता दें कि आर्ची की ये फोटो अब डिलीट कर दी गई है। हालांकि, इसे कई सारे सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया जा रहा है। 



इससे पहले ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्कल ने वैलेंटाइन डे के मौके पर पूरी दुनिया के साथ एक खुशखबरी शेयर की। प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। मेगन ने इससे पहले मई 2019 में बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम आर्ची है। 



प्रिंस हैरी और मेगल मार्कल मई 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों अपने यहां दूसरी संतान को जन्म देने से पहले बहुत खुश हैं। आपको बता दें पिछले साल प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने अपना शाही पद छोड़ा था। 



उन्होंने कहा था कि वो शाही परिवार के 'वरिष्ठ' सदस्य के पद से अलग हो रहे हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का फैसला लिया है। बता दें कि प्रिंस हैरी महारानी एलिजाबेथ के छोटे पोते हैं। ब्रिटिश राज सिंहासन के लिए वे छठे नंबर के दावेदार हैं। 


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.