Lady Gaga In Joker 2: हॉलीवुड फिल्म ‘जोकर’ को दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म के सीक्वल का फैंस को काफी समय से इंतजार है। अब इस फिल्म से जुड़ी अपडेट सामने आ रही है कि जल्द ही मेकर्स ‘जोकर 2’ लेकर आने वाले हैं। इस सीक्वल में पिछली बार से कुछ अलग दिखने वाला है। हाल ही में खबर आ रही है कि इस फिल्म के सीक्वल में हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर लेडी गागा भी नजर आने वाली हैं।
Joker: Folie à Deux
10.04.24 pic.twitter.com/obp7T9lBFL— Lady Gaga (@ladygaga) August 4, 2022
दरअसल सोशल मीडिया पर लेडी गागा का एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने गुरुवार को एक म्यूजिकल टीजर के साथ ये खबर दी है। फिल्म में लेडी गागा, हार्ले क्विन के किरदार में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लेडी गागा, क्विन जोकर की साइकैट्रिस्ट बनी हैं, जो उसके प्यार में पड़ जाती है। यही नहीं एक्ट्रेस उसकी साथी बनकर अपराध करने में भी उनका साथ देती है। हालांकि, दोनों का रिश्ता सहज नहीं है।
आगे बता दें कि ‘जोकर 2’ एक म्यूजिकल फिल्म होगी। ये फिल्म 4 अक्टूबर, 2024 को रिलीज होगी। जोकर इसके ठीक पांच साल पहले 4 अक्टूबर, 2019 में रिलीज हुई थी। पहले इस फिल्म का सीक्वल बनाने का कोई इरादा नहीं था। हालांकि, इसकी जबरदस्त कमाई, सफलता, 2 ऑस्कर पुरस्कार और 11 नॉमिनेशन के बाद इसका सीक्वल लाने की योजना पर विचार किया गया और अब इसके सीक्वल पर काम शुरू होने लगा है।