Wednesday, 17 April, 2024

---विज्ञापन---

46 साल की हुईं पेनेलोप क्रूज, देखिए उनके खूबसूरत घर की तस्वीरें

हॉलीवुड एक्ट्रेस पेनेलोप क्रूज (Penélope Cruz) आज 46 साल की हो गई हैं। पेनेलोप क्रूज का जन्म 28 अप्रैल 1974 में हुआ था। पेनेलोप क्रूज एक स्पैनिश एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई अच्छी फिल्मों में काम किया है।   उन्हें 2009 में फिल्म “विक्की क्रिस्टीना बार्सेलोना” के लिए सर्वश्रेष्ठ सह-एक्ट्रेस अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था।  वह […]

Edited By : | Updated: Apr 27, 2020 19:06
Share :

हॉलीवुड एक्ट्रेस पेनेलोप क्रूज (Penélope Cruz) आज 46 साल की हो गई हैं। पेनेलोप क्रूज का जन्म 28 अप्रैल 1974 में हुआ था। पेनेलोप क्रूज एक स्पैनिश एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई अच्छी फिल्मों में काम किया है। 

 उन्हें 2009 में फिल्म “विक्की क्रिस्टीना बार्सेलोना” के लिए सर्वश्रेष्ठ सह-एक्ट्रेस अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था।

 वह स्पेन की पहली महिला ऑस्कर विजेता हैं।  एक्ट्रेस पेनेलोप क्रूज बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख की दीवानी हैं। 46 साल की पेनालपे क्रूज शाहरुख के साथ फिल्म में काम करना चाहती थी। एक्ट्रेस पेनालपे क्रूज को बॉलीवुड बहुत पसंद है। उन्‍हें बालीवुड से किसी अच्‍छे ऑफर का इंतजार था। 

अगर ऐसा कोई ऑफर उन्‍हें मिलता है तो वे बालीवुड में आने से बिल्‍कुल नही हिचकिचाएंगी। “हॉलीवुड एक्ट्रेस पेनलोप क्रूज को फिल्म 'विकी क्रिस्टिना बारसिलोना' में एक्टिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक एक्ट्रेस का ऑस्कर पुरस्कार मिला था। 

फिल्म “विकी क्रिस्टियाना बार्सीलोना''के लिए श्रेष्‍ठ सहकलाकार का ऑस्कर जीतने के बाद भी पेनालपे क्रूज किसी हॉलीवुड एक्टर के साथ नहीं बल्कि बॉलीवुड के किंग खान के साथ काम करना चाहती थी।

आज हम उनके जन्मदिन पर उनका घर दिखाएंगे। पेनेलोप क्रूज जितनी स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं कुछ उसी तरह से उन्होंने अपना घर भी सजाया है। 

पेनेलोप क्रूज ने कई बार अपने घर के वीडियोस भी शेयर किए हैं। पेनेलोप क्रूज के घर की दीवारों पर पेटिंग्स और तस्वीरों को खास जगह दी गई है। पेनेलोप क्रूज के घर की दीवारे सफेद है। 

इसकी वजह से उनका घर खुला-खुला लगता है। पेनेलोप क्रूज ने अपने घर में एक डॉगी भी रखा है। आए दिन वो अपने पेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती है। 

First published on: Apr 27, 2020 07:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.