Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

प्रियंका बन गईं निक जोनस की एक्स ओलिविया की कॉपी कैट, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड की दूसरी हसीनाओं की तरह प्रियंका चोपड़ा को भी विदेशी हसीनाओं का फैशन कॉपी करना काफी अच्छा लगता है। हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका अपने मंगेतर निक जोनस के साथ स्पॉट देखी गई थीं लेकिन उस शाम प्रियंका ने जो ड्रेस पहनी थी वो अमेरिकन ब्यूटी ओलिविया कल्पो से सेम टू सेम मैच कर […]

सारा अली खान का हर अंदाज फैंस के सिर चढ़कर बोलता हैं। एक्ट्रेस की फोटोज इंटरनेट पर आते ही छा जाती हैं। वहीं अब उनकी कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं जिसपर से नजरें हटाना बेहद मुश्किल हैं।

बॉलीवुड की दूसरी हसीनाओं की तरह प्रियंका चोपड़ा को भी विदेशी हसीनाओं का फैशन कॉपी करना काफी अच्छा लगता है। हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका अपने मंगेतर निक जोनस के साथ स्पॉट देखी गई थीं लेकिन उस शाम प्रियंका ने जो ड्रेस पहनी थी वो अमेरिकन ब्यूटी ओलिविया कल्पो से सेम टू सेम मैच कर रही थी। 

टॉप के साथ ओलिविया ने पैंट पहन रखा था वहीं प्रियंका ने लॉन्ग स्कर्ट पहनी थी। इससे भी ज़्यादा हैरानी वाली बात ये है कि ओलिविया कल्पो के साथ प्रियंका के मंगेतर निक जोनस का रिलेशनशिप रह चुका है। दोनों के बीच एक ज़माने में काफी ज़बरदस्त अफेयर हुआ करता था लेकिन लगता है प्रियंका को इस बात से कोई फर्क़ नहीं पड़ता है। 

इससे पहले भी प्रियंका ओलिविया को कॉपी कर चुकी हैं। प्रियका जब निक के साथ मुंबई आई थी और डिनर के लिए निकली थी उस दौरान उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी वो भी ओलिविया की कॉपी थी। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने मंगेतर निक जोनस के साथ वक्त बिता रही है। जी हां, प्रियंका इन दिनों निक के साथ है और न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है। प्रियंका यहां अकेली नहीं है बल्कि उनके साथ उनके होने वाले जेठ और जेठानी भी है। साथ ही उनकी मम्मी मधु चोपड़ा भी है। दरअसल हाल ही में प्रियंका को निक और उनके भाई जो जोनस और सोफी टर्नर के साथ देखा गया है। 


प्रियंका अमेरिका में यूएस ओपन का मजा ले रही है। हाल ही में इन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है। जिनमें साफ नजर आ रहा है कि ये सभी कैसे आनंद ले रहे है। ये लोग यूएस ओपन के स्टेडियम में बैठे नजर आए हैं। निक ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पिक्चर शेयर की है। 

जिसमें ये सभी एक साथ खूब इंजॉय कर रहे है। ऐसा लग रहा है कि शादी से पहले ही प्रियंका अपने होने वाले ससुराल की फैमिली के साथ खूब मजे कर रही है। बीते दिनों ही वो निक जोनस के साथ उनके कॉन्सर्ट में गई थी। 

बीते दिनों ही निक जोनस की फैमिली इंडिया आई थी और निक-प्रियंका की रोका सेरेमनी हुई थी। दोनों सगाई तो पहले ही कर चुके है। फिलहाल तो दोनों की शादी का इंतजार किया जा रहा है। 

देखते हैं कि आखिर ये दोनों कब शादी के बंधन में बंधते हैं। प्रियंका जल्द ही द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम हैं।

First published on: Sep 07, 2018 11:45 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.