---विज्ञापन---

न्यूड फोटो लीक होने के बाद पाकिस्तानी सिंगर ने छोड़ी इंडस्ट्री, अल्लाह से मांगी दुआ

पाकिस्तानी पॉप सिंगर रबी पीरजादा के हाल ही में न्यूड फोटोज और वीडियो लीक हो गए थे। इसके बाद उन्होंने ट्व‍िटर पर फोटोज और वीडियो को ना फैलाने की रिक्वेस्ट भी की थी। न्यूड फोटोज और वीडियो वायरल होने के बाद अब एक्ट्रेस ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया है।”,सोशल मीडिया पर रबी ने […]

Edited By : | Updated: Nov 5, 2019 12:18
Share :

पाकिस्तानी पॉप सिंगर रबी पीरजादा के हाल ही में न्यूड फोटोज और वीडियो लीक हो गए थे। इसके बाद उन्होंने ट्व‍िटर पर फोटोज और वीडियो को ना फैलाने की रिक्वेस्ट भी की थी। न्यूड फोटोज और वीडियो वायरल होने के बाद अब एक्ट्रेस ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया है।”,सोशल मीडिया पर रबी ने ये जानकारी दी।

 उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'मैं, रबी पीरजादा इंडस्ट्री छोड़ रही हूं। अल्लाह मेरे पाप को माफ करें और लोगों का मेरे प्रति नजरिया बदलें।' इसी के साथ उन्होंने अपनी प्रोफाइल तस्वीर को भी चेंज कर दिया है। उन्होंने ब्लैक बैकग्रांउड का इस्तेमाल इस्तेमाल करते लिखा- I am sorry for being me।

 बीते दिनों रबी पीरजादा की न्यूड फोटोज समेत दो वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। कई लोग रबी की न्यूड फोटोज और वीडियो ना शेयर करने की रिक्वेस्ट की थी। 

बता दें कि रबी अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुसाइड अटैक की धमकी देने के बाद काफी सुर्खियों में रही थी। रबी पीरजादा ने ट्व‍िटर पर कई सारे अजगर और मगरमच्छ के साथ एक वीडियो पोस्ट की थी।

 वीडियो में वो पीएम नरेंद्र मोदी पर सांपों और मगरमच्छों से हमले की धमकी दे रही थीं। रबी का नाम साल 2017 में सुर्खियों में तब आया था जब उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री और सलमान खान का विरोध किया था। 

रबी पीरजादा एक पॉप सिंगर हैं। पॉप सिंगिग के अलावा कई टीवी शोज भी होस्ट कर चुकी हैं। उन्होंने 2004 में अपना करियर शुरू किया था। रबी ने न्यूज वेबसाइट्स के लिए कंटेंट राइटिंग भी की है। 2018 में उन्होंने फिल्मों में डेब्यू किया। 

First published on: Nov 05, 2019 12:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.