TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

फेमस एनिमेटर रिचर्ड विलियम्स का 86 साल की उम्र में निधन, 3 बार जीता ऑस्कर अवॉर्ड

तीन बार ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके हॉलीवुड के फेमस एनिमेटर रिचर्ड विलियम्स ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी उम्र 86 साल थी। रिचर्ड को 1988 में आई लाइव-एक्शन फिल्म व्हू फ्रेमड रॉजर रैबिट में बतौर एनिमेशन डायरेक्टर के लिए जाना जाता है। रिचर्ड की मौत शुक्रवार 16 अगस्त को उनके ब्रिस्टल स्थित घर […]

तीन बार ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके हॉलीवुड के फेमस एनिमेटर रिचर्ड विलियम्स ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी उम्र 86 साल थी। रिचर्ड को 1988 में आई लाइव-एक्शन फिल्म व्हू फ्रेमड रॉजर रैबिट में बतौर एनिमेशन डायरेक्टर के लिए जाना जाता है। रिचर्ड की मौत शुक्रवार 16 अगस्त को उनके ब्रिस्टल स्थित घर में हुई थी। द गार्डियन अखबार को बयान में रिचर्ड के परिवार ने उनकी मौत की खबर दी। 

उन्होंने कहा, '86 साल के तीन बार ऑस्कर और BAFTA  विजेता का शुक्रवार को उनके ब्रिस्टल स्थित घर में निधन हो गया। उनका जन्म कनाडा के टोरंटो में हुआ था और वे 1950s में ब्रिटेन चले गए थे।' रिचर्ड विलियम्स ने साल 1958 में द लिटिल आइलैंड से अपना डेब्यू किया था और इसके लिए उन्हें BAFTA अवॉर्ड भी मिला था। उन्होंने हॉलीवुड को रॉजर और जेसिका रैबिट जैसे कई महान किरदार दिए हैं।

 इसके अलावा उन्होंने 1970s के समय आई क्लासिक फिल्मों द रिटर्न ऑफ पिंक पैंथर और द पिंक पैंथर स्ट्राइक्स अगेन के लिए टाइटल सीक्वेंस को एनिमेट किया था। रिचर्ड को उनका पहला ऑस्कर अवार्ड 1971 में आई चार्ल्स डिकेन्स की किताब पर आधारित एनिमेटेड फिल्म अ क्रिसमस कैरोल के लिए मिला था। इसके बाद उन्हें उनका दूसरा और तीसरा ऑस्कर अवॉर्ड फिल्म व्हू फ्रेमड रॉजर रैबिट और प्रोलॉग के लिए मिला था। रिचर्ड, एनिमेटर के साथ-साथ राइटर भी थे। 

उन्होंने द एनिमेटर्स सर्वाइवल किट नाम की किताब लिखी थी, जो बेस्ट सेलिंग किताब बनी। इस किताब को इंडस्ट्री में बाइबिल की तरह माना जाता है। इस किताब को दुनियाभर में बेचा गया था और 9 भाषाओं में इसका अनुवाद हुआ था।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.