Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Oscar: क्रिस रॉक ने ठुकराया ऑस्कर 2023 को होस्ट करने का ऑफर, जानें वजह

Chris Rock On Oscar 2023: अमेरिका के फेमस कॉमेडियन क्रिस रॉक (Chris Rock) अपनी कॉमेडी के लिए काफी मशहूर हैं। हालांकि, वो ऑस्कर 2022 को होस्ट करने के बाद से लगातार चर्चा में बने रहे हैं। क्रिस रॉक के सुर्खियों में छाए रहने की एक मात्र वजह वो थप्पड़ कांड है, जो ऑस्कर 2022 के […]

Chris Rock On Oscar 2023: अमेरिका के फेमस कॉमेडियन क्रिस रॉक (Chris Rock) अपनी कॉमेडी के लिए काफी मशहूर हैं। हालांकि, वो ऑस्कर 2022 को होस्ट करने के बाद से लगातार चर्चा में बने रहे हैं। क्रिस रॉक के सुर्खियों में छाए रहने की एक मात्र वजह वो थप्पड़ कांड है, जो ऑस्कर 2022 के दौरान हुआ। अब हाल ही क्रिस रॉक ने अपने फैंस के साथ एक दिल तोड़ने वाली खबर साझा की है। क्रिस रॉक ने खुद अपने फैंस को बताया है कि उन्हें साल 2023 के ऑस्कर को भी होस्ट करने का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया।

यहाँ पढ़िएShocking: सिंगर विन बटलर पर लगा यौन शोषण का आरोप, जानें पूरा मामला

क्रिस ने रिजेक्ट किया ऑस्कर 2023 की होस्टिंग का ऑफर

दरअसल इस बात की जानकारी कुछ देर पहले एएनआई ने ट्वीट कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक क्रिस रॉक (Chris Rock Oscars 2023) के पास अगले साल ऑस्कर शो को होस्ट करने का ऑफर पहुंचा था, लेकिन उन्होंने ऑस्कर 2023 में होस्टिंग की कमान अपने हाथ में लेने से एकदम मना कर दिया। हालांकि इस बारे में क्रिस का मानना है कि ऑस्कर को दोबारा होस्ट करना ठीक वैसा होगा, जैसे आप हादसे की जगह पर वापस लौट रहे हैं।

यहाँ पढ़िएPhoto: एम्बर हर्ड के क्लोज फ्रेंड का दावा, एक समय पर कर रही थीं ट्रिपल डेटिंग

क्रिस रॉक को थप्पड़ मारना विल स्मिथ को पड़ा भारी

आगे बता दें कि 94वें अकादमी पुरस्कार के दौरान क्रिस रॉक ने विल स्मिथ (Will Smith) की पत्नी को लेकर एक जोक मारा था, जिससे खफा हुए विल स्मिथ ने मंच पर ही उन्हें एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि, इस हरकत के लिए विल स्मिथ ने उनसे माफी भी मांगी थी। विल ने अपने बर्ताव के लिए क्रिस रॉक से एक बार नहीं बल्कि दो बार माफी मांगी है। थप्पड़ मारना विल स्मिथ को इतना महंगा पड़ा है कि सिर्फ ऑस्कर ही नहीं बल्कि किसी भी एड में हिस्सा लेने से उन्हें बैन कर दिया गया है। विल स्मिथ को उनके एक्शन की वजह से 10 साल तक किसी भी अवार्ड शो या इवेंट में जाने से बैन कर दिया गया है।

यहाँ पढ़िए हॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 30, 2022 04:38 PM