TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Oscar 2022: प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर का ऑस्कर में जलवा, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री का सबसे पॉप्युलर अवॉर्ड शो ऑस्कर 2022 (Oscar 2022) का आयोजन रविवार को LA में हुआ। इस दौरान कई सेलेब्स ने अपना जलवा दिखाया। इन्हीं में से एक थी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जेठानी और हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर (Sophie Turner)। सोफी इस अवॉर्ड शो में अपने पति जोई जोनस (Joe Jonas) […]

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री का सबसे पॉप्युलर अवॉर्ड शो ऑस्कर 2022 (Oscar 2022) का आयोजन रविवार को LA में हुआ। इस दौरान कई सेलेब्स ने अपना जलवा दिखाया। इन्हीं में से एक थी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जेठानी और हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर (Sophie Turner)। सोफी इस अवॉर्ड शो में अपने पति जोई जोनस (Joe Jonas) के साथ पहुंची। 



इस दौरान एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई।  एक्ट्रेस सोफी टर्नर (Sophie Turner) दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।  रेड कलर के गाउन में प्रियंका चोपड़ा की जेठानी (Priyanka Chopra Sister In Law) बेहद स्टनिंग नजर आईं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिखाई दिया। 



उन्होंने हसबैंड जोई जोनस (Joe Jonas) के साथ रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिया। ऑस्कर पार्टी के लिए 26 साल की सोफी ने फ्लोर-लेंथ लॉन्ग स्लीव रेड गाउन पहना। मिनिमल मेकअप के साथ ग्लॉसी लिपस्टिक और हेयरस्टाइल की बात करें तो स्लीक पोनीटेल में वो बेहद स्टनिंग दिख रही थीं। 



उन्होंने इस खूबसूरत गाउन के साथ स्पार्कली ड्रॉप ईयरिंग और पीयर-शेप इंगेजमेंट रिंग पहनी। बता दें आपको बता दें सोफी ने 29 जून 2019 अपने बॉयफ्रेंड जो जोनस से पेरिस में पूरे रीति-रिवाजों से शादी की थी। इस शाही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। 



शादी के एक साल बाद सोफी मां बनीं। उन्होंने साल 2020 में  बेटी को जन्म दिया था। जो और सोफी की शादी की बात करें तो उन्होंने अपनी शादी में व्हाइट गाउन पहना था तो वहीं जो जोनस ब्लैक एंज व्हाइट कोट पेंट में नजर आए थे। जो जोनस और सोफी टर्नर की शाही शादी पेरिस के Chateau नाम के एक महल में हुई थी। 



18वीं शताब्दी में बने इस महल में रुकने का एक रात का खर्च करीब 3.21 लाख रुपये है । इससे पहले ये कपल साल 2019 में 1 मई को लॉस वेगास में शादी कर चुका था। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी। इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे। आपको बता दें कि सोफी पॉपुलर अमेरिकी टीवी सीरियल गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस हैं।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.