Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

हॉलीवुड सिंगर निकी मिनाज ने म्यूजिक इंड्स्ट्री से सन्यास का किया ऐलान, रो-रोकर फैंस का बुरा हाल

हॉलीवुड की दुनिया में निकी मिनाज एक बेहद ही पॉपुलर नाम हैं। अपनी सिंगिंग और रैपिंग से लोगों को दीवाना बनाने वाली निकी के करोड़ों फैंस हैं। अब निकी मिनाज ने हाल ही में एक ऐसा ऐलान कर दिया है, जिसे जानने के बाद उनके फैंस और चाहने वालों को धक्का लगा है। दरअसल निक्की […]

Edited By : | Updated: Sep 6, 2019 10:24
Share :

हॉलीवुड की दुनिया में निकी मिनाज एक बेहद ही पॉपुलर नाम हैं। अपनी सिंगिंग और रैपिंग से लोगों को दीवाना बनाने वाली निकी के करोड़ों फैंस हैं। अब निकी मिनाज ने हाल ही में एक ऐसा ऐलान कर दिया है, जिसे जानने के बाद उनके फैंस और चाहने वालों को धक्का लगा है। दरअसल निक्की ने ये ऐलान किया है कि वो अब म्यूजिंक इंड्स्ट्री से दूरी बनाने जा रही हैं। 

उन्होंने ट्विटर पर कहा है कि वह म्यूज़िक से रिटायर हो रही हैं। निकी के इस ऐलान के बाद उनके फैंस के बीच अफता तफरी मच गई है। इतना ही नहीं उनके कई करीबियों की माने तो वो ऐसा सिर्फ अपनी फैमिली के लिए कर रही है। निकी ने ट्विटर पर इस बात का ऐलान किया है। निकी ने ट्विटर पर लिखा है कि, अब वह म्यूज़िक की दुनिया से अपना मन हटाकर अपने पार्टनर Kenneth ‘Zoo’ Petty के साथ अपनी फैमिली शुरू करने पर लगाएंगी। उन्होंने कहा, मैंने रिटायर होने का फैसला लिया है। और अब मुझे अपना परिवार बनाना है। मुझे पता है आप लोग अब खुश हैं। मेरे प्रशंसकों के लिए, मुझे आखिरी सांस तक रैपर बनाए रखें। 

निकी के अचानक म्यूजिक इंड्स्ट्री से सन्यास लेने की खबर के बाद हर किसी को धक्का सा लगा है। कोई भी विश्वास नहीं कर रहा है कि आखिर वो फैमिली के लिए ऐसा क्यों कर रही हैं। हालांकि निकी ने कुछ वक्त पहले ही खुलासा किया था कि, बॉयफ्रेंड केनेथ पैटी के साथ वो अब अपनी फैमिली शुरू करना चाहती हैं। 

इसीलिए वो अब म्यूजिक से सन्यास ले रही हैं। वो अब बच्चे और फैमिली चाहती हैं, इसीलिए उन्होंने ये फैंसला लिया है। निकी के इस फैंसले के बाद उनके फैंस का भी रो रोकर बुरा हाल है। फैंस काफी उदास हैं और ऐसे ही ट्वीट्स कर रहे हैं। बता दें कि, केनेथे और निक्की पिछले दिसम्बर से रिलेशनशिप में हैं। 

दोनों एक दूसरे के लिए सीरियस हैं और अपने पिछले खराब रिलेशन्स को देखते हुए निकी ने कैनेथ के साथ फैमिली बढाने के बारे में सोचा है। निकी मिनाज ने हॉलीवुड में अपनी सिंगिंग से दुनियाभर में लोगों के बीच जगह बनाई है। 10 बार ग्रैमी अवॉर्ड के लिए वो नोमिनेट हो चुकी हैं।

First published on: Sep 06, 2019 10:24 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.