Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

अनुष्का और दीपिका की तरह प्रियंका भी इटली में शादी कर सकती हैं ! ये है वजह !

बॉलीवुड में शादी की बात आती है तो इटली की याद आती है। शादी करने के लिए इटली बन गया है लोगों की पहली पसंद। अनुष्का से लेकर दीपिका तक शादी देश में नहीं बल्कि इटली जाकर करना पसंद करते हैं और अब तो देसी गर्ल भी चल दी इटली की राह पर.।  लेकिन खुद […]

बॉलीवुड में शादी की बात आती है तो इटली की याद आती है। शादी करने के लिए इटली बन गया है लोगों की पहली पसंद। अनुष्का से लेकर दीपिका तक शादी देश में नहीं बल्कि इटली जाकर करना पसंद करते हैं और अब तो देसी गर्ल भी चल दी इटली की राह पर.।  लेकिन खुद की शादी करने के लिए नहीं बल्कि दूसरो की शादी अंटेंड करने वो भी अपने होने वाले दूल्हें के साथ। 

 प्रियंका निक जोनस के साथ इटली जा रही हैं। खबरें आ रही हैं कि प्रियंका और निक करीब 1 महीने के टूर पर इटली जा रहे हैं..
दोनों वहां किसी बड़े बिजनैसमेन की बेटी की शादी भी अटेंड करेंगे ।  जबसे ये खबर सामने आई है हर कोई बोलने लगा है कि देसी गर्ल का दिल भी कहीं इटली जाकर इटली में ही ना अटक जाए। 

गौर करने वाली बात ये है कि जबसे अनुष्का विराट ने इटली में शादी की है। बॉलीवुड में तो जैसे इटली में शादी करने का एक क्रेज से पैदा हो गया है । रणवीर और दीपिका भी इटली में ही सात फेरे लेने वाले हैं। ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा इटली जा रही हैं तो हर किसी को उम्मीद लगने लगी है कहीं वो भी इटली में अपनी शादी की बुकिंग ना कर आए। वैसे भी निक उनके साथ होंगे तो हो सकता है इटली की कोई लोकेशन दोनों को अपनी शादी के लिए भा जाए। वैसे भी इटली टूरिज्म इन दिनों बॉलीवुड सितारों को अपने देश में शादी करने के लिए खास ऑफर्स दे रहा है। 

बताया जा रहा है कि इटली की सरकार देश में डेस्टीनेशन वेडिंग को काफी बढ़ावा दे रही है.. और इसकी मदद  उन्हें अनुष्का विराट की शादी से काफी हद तक मिली है। अब प्रियंका और निक के इटली टूर का पूरा सच क्या है ये तो वही जाने लेकिन आने वाले दिनों में अगर सुनने को मिले की देसी गर्ल भी निक संग इटली में डेस्टीनेशन वेडिंग करने वाली हैं तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। 

देसी गर्ल अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई इज़ पिंक की शूटिंग पूरी करने के बाद हाल ही  में वापस यूएस अपने प्यार निक जोनस के पास लौटी हैं… निक औऱ प्रियंका को कैलेफोर्निया में ब्रंच के दौरान स्पोट किया गया है। इन तस्वीरों में प्रियंका निक एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले कैलेफोर्निया की सड़को पर घुमते नज़र आ रहे हैं। 

वेल बॉटम और ब्लैक बॉटम में प्रियंका काफी हॉट लग रहीं हैं और निक भी बल्यू शर्ट और पेंट में काफी अच्छे लग रहे हैं.. खबरें आ रही हैं कि दोनों अब इटली के लिए रवाना होने वाले हैं। सितंबर के आखिरी में प्रियंका को द स्काई इज पिंक की शूटिंग का अगला शैड्यूल पूरा करना है । तब तक प्रियंका निक के साथ ही समय स्पेंड करेंगी। बताया जा रहा है कि दोनों का इटली टूर काफी पहले से ही प्लानड था। दोनों ने साथ में समय बिताने के लिए ही इटली को चुना है। अब इटली से बॉलीवुड को इतना लगाव क्यों है ये बात किसी की समझ नहीं आ रही है। 

हालांकि सोर्सेज के मुताबिक प्रियंका और उनका परिवार चाहता है कि निक के साथ देसी गर्ल की शादी बिल्कुल देसी अंदाज मे हो.. ठीक वैसे जैसे दोनों का रोका मुंबई में प्रियंका के घर पर हुआ… दोनों की सगाई पूरे देसी अंदाज में हुई.. इस मौके पर निक और उनका परिवार इंडियन ट्रेडीशनल ड्रेस में दिखा था। खबरें आई थी कि निक और उनकी फैमिली को इंडिय़न कलचर से काफी लगाव भी है.. ऐसे में दोनों की शादी देसी अंदाज में हो तो कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी.. लेकिन शादी होगी कहां इस बात पर सस्पेंस अभी बना हुआ है। 


हाल ही में प्रियंका के परिवार से जुड़े एक सोर्स ने देश के एक बड़े टेबलाइड को दिए इंटरव्यू में कहा था कि निक के भाई की शादी अगले महीने होनी है.। निक का पूरा परिवार उनकी शादी में बिजी है.. जिसकी वजह से निक और प्रियंका की शादी पर फिलहाल कोई डिसकशन नहीं हो रहा है। 
उस वक्त खबरें आई थी कि दोनों की शादी होगी तो पूरे इंडियन स्टाइल में लेकिन कहां होगी ये तय नहीं है। 

कुछ वेब पोर्ट्लस के मुताबिक दोनों हवाई में शादी कर सकते है लेकिन अब जिस तरह दोनों 1 महीने के लिए इटली टूर पर जा रहे हैं उसे देख तो लग रहा है जैसे इटली में दोनों अपनी शादी के लिए डेस्टीनेशन बुक करने ही जा रहे हों । खबरें तो यहां तक आ रही थी कि दोनों इसी अक्टूबर शादी कर सकते हैं।  अब प्रियंका निक की शादी कब होगी कहां होगी और इटली का इस शादी से कोई कनेक्शन है या नहीं ये भी आने वाले दिनों में साफ हो ही जाएगा।

First published on: Aug 27, 2018 12:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.