---विज्ञापन---

26 साल के हुए निक जोनस, होने वाले पति संग बर्थडे पर लिपलॉक करती दिखीं प्रियंका, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने मंगेतर निक जोनस के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। प्रियंका इन दिनों निक के साथ है और न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है। बीते दिनों ही प्रियंका निक जोनस के साथ राल्फ लॉरेन के 50वें एनिवर्सरी शो पर पहुंचे। इस इवेंट में प्रियंका […]

Edited By : | Updated: Sep 16, 2018 09:58
Share :

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने मंगेतर निक जोनस के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। प्रियंका इन दिनों निक के साथ है और न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है। बीते दिनों ही प्रियंका निक जोनस के साथ राल्फ लॉरेन के 50वें एनिवर्सरी शो पर पहुंचे। इस इवेंट में प्रियंका और निक ने कपल के तौर पर ही एंट्री की थी। 

बता दें कि आज प्रियंका के मंगेतर निक जोनस का बर्थडे है। निक जोनस आज पूरे 26 साल के हो गए हैं। निक के बर्थडे पर प्रियंका उनके साथ ही हैं। निक जोनस का असली नाम है निकोलस जेरी जोनस है। निक एक सिंगर ही नहीं बल्कि एक एक्टर भी है। निक का पूरा परिवार ही ग्लैमर इंड्स्ट्री से है। 

उनके पिता और भाई भी एक सिंगर है। प्रियंका इस वक्त निक के साथ ही उनका बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। हाल ही में कुछ तस्वीरें औऱ वीडियो सामने आए हैं। इनमें दिख रहा है कि निक प्रियंका एक दूसरे को लिप किस करते दिख रहे हैं। एक मैच के बाद दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं और एक दूसरे को केक खिलाते दिख रहे हैं।

 इसके अलावा प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर करके भी सोशल मीडिया पर बताया कि बर्थडे सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। बता दें निक जोनस ने करियर की शुरूआत साल 2002 में की थी।

 निक का पहला गाना ‘जॉय टु द वर्ल्ड’ था जिसे उन्होंने खुद लिखा था। निक को असली पहचान 2007 में मिली। जब उन्होंने अपना सोलो गाना गाया। 

इस गाने की  2 मिलियन कॉपियां बिकने के साथ ही इसे बिलबोर्ड हॉट 100 में भी जगह हासिल हुई। निक ने जोनस ब्रदर्स नाम के एक बैंड की भी शुरूआत की। 

जिसमें 4 अलबम आ चुके हैं औऱ ये सभी सक्सेसफुल रहे हैं। बीते दिनों ही निक ने प्रियंका से सगाई की है और दोनों का रोका भी हो चुका है। दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं।

First published on: Sep 16, 2018 09:58 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.