TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

11 साल बड़ी प्रियंका के बराबर दिखने के लिए क्या निक ने बढ़ाईं मूंछे ? देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनस का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। प्रियंका इस वक्त विदेश में है और वहीं पर उन्होंने निक का बर्थडे मनाया है। बीते दिनों से ही प्रियंका निक के साथ हैं और वहीं पर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। अब अगर आपने निक जोनस […]

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनस का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। प्रियंका इस वक्त विदेश में है और वहीं पर उन्होंने निक का बर्थडे मनाया है। बीते दिनों से ही प्रियंका निक के साथ हैं और वहीं पर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। अब अगर आपने निक जोनस को इन दिनों ध्यान से देखा हो तो आपको उनके लुक में कुछ बदलाव नजर आएगा। दरअसल आप देखेंगे तो आपको नजर आएगा कि निक ने अपनी मूंछे रख ली हैं। 

जी हां, निक के चेहरे पर मूंछे हैं। हाल ही में निक ने अपना लुक बदला है। माना जा रहा है कि निक ने अपना लुक ट्रोलिंग के चलते बदला है। दरअसल ये तो सभी जानते हैं कि बीते कई दिनों से निक और प्रियंका की ऐज गेप को लेकर मज़ाक बनाया गया था। इसी के चलते सोशल मीडिया पर खूब बातें हुईं। साथ ही निक औऱ प्रियंका दोनों को ट्रोल किया गया। लेकिन अब कहा जा रहा है कि निक ने प्रियंका के बराबर दिखने के लिए अपनी मूंछें बढ़ाई हैं।

 ताकि वो उम्र में थोड़े बड़े दिख सकें। बीते दिनों ही जब निक-प्रियंका का रोका हुआ तब निक के फैंस औऱ यूएस मीडिया में दोनों के ऐज गेप को लेकर खूब बातें हुई हैं। इसके अलावा हाल ही में अनूप जलोटा अपनी 37 साल छोटी गर्लफ्रैंड जसलीन के साथ बिग बॉस में गए तब भी इन दोनों को उनके कंपेयर किया गया औऱ ट्रोल किया गया। इस तरह की इस वक्त चर्चाएं बहुत हो रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर भी बहुत ऐसी तस्वीरें आ रही है।

 प्रियंका ने भी ऐसी तस्वीर शेयर की है। जिसमें निक का कूल और मुस्टैच वाला अंदाज़ नजर आ रहा है। बता दें कि प्रियंका इन दिनों निक के साथ है और न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है। 

बीते दिनों ही प्रियंका निक जोनस के साथ राल्फ लॉरेन के 50वें एनिवर्सरी शो पर पहुंचे। इस इवेंट में प्रियंका और निक ने कपल के तौर पर ही एंट्री की थी। बीते दिनों ही निक और प्रियंका ने रोका किया है। दोनों की सगाई भी हो चुकी है। कहा जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.