TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

प्यारी साली परिणीति के गाने पर खूब नाचे जीजा निक जोनस, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भी शादी के बाद देसी बन गए हैं। प्रियंका के विदेशी पति पर इन दिनों बॉलीवु़ड गानों का खुमार चढ़ा हुआ है। निक जोनस आए दिन ब़ॉलीवुड गानों पर झूमते नजर आ ही जाते हैं। हाल ही में निक जोनस का एक और वीडियो सामने […]


बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भी शादी के बाद देसी बन गए हैं। प्रियंका के विदेशी पति पर इन दिनों बॉलीवु़ड गानों का खुमार चढ़ा हुआ है। निक जोनस आए दिन ब़ॉलीवुड गानों पर झूमते नजर आ ही जाते हैं। हाल ही में निक जोनस का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में निक जोनस किसी औऱ के नहीं बल्कि अपनी साली यानि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के गाने पर डांस कर रहे हैं। दरअसल वीडियो में निक जोनस परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म जबरिया जोड़ी के गाने खड़के ग्लासी पर थिरकते दिख रहे हैं। वीडियो को निक ने अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है। वहीं निक के इस वीडियो को परिणीति ने भी खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।




परिणीति ने निक का ये विडियो शेयर करते हुए लिखा की असल में निक ने सिद्धार्थ से भी अच्छा डांस किया है। आप भी देखिए, कैसे निक जोनस इस पंजाबी गाने को इंजॉय कर रहे हैं। परिणीति भी जीजू के इस अंदाज को देखकर बेहद खुशी से फूली नही समा रही हैं। ओरेंज सूट में नजर आ रहे निक आंखों और चेहरे से एक्सप्रेशन दे रहे हैं और खूब मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और ये वीडियो जमकर वायरल भी हो रहा है। 



वीडियो से साफ पता चल रहा है कि देसी गर्ल ने निक को भी देसी बना दिया है। अबतक कई बार निक जोनस के ऐसे वीडियोज आ चुके हैं जिनमें वो बॉलीवुड गानों पर थिरकते दिखे हैं। इससे पहले निक का एक औऱ वीडियो आया था। इस वीडियो में निक जोनस आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो के गाने मोरनी बनके पर थिरकते नजर आए थे। 




बीते दिनों ही प्रियंका ने बताया कि उनके पति निक बॉलीवुड गानों को बहुत पसंद करते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान पीसी ने बताया कि उनके पति निक दिल से पूरी तरह पंजाबी हैं और वो जब पहली बार भारत आए थे, तब से ही ये देश उन्हें बहुत पसंद आ गया था। पीसी ने कहा कि, मेरे पति निक स्टेज पर जाने से पहले बॉलीवुड म्यूजिक सुनते हैं। वह अक्सर हिंदी रेडियो पर बॉलीवुड और पंजाबी सॉन्ग्स सुनते हैं। वो इन गानों को अपना हाइप म्यूजिक कहते हैं। यहां तक कि उनके ड्रेसिंग रूम में भी हर वक्त बॉलीवुड म्यूजिक चलता रहता है। 


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.