Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

हॉलीवुड सिंगर माइली साइरस ने एक्टर लियाम हेम्सवर्थ से की सीक्रेट वेडिंग, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड की तरह हॉलीवुड में भी आए दिन बदलते रिश्तों की कहानी को देखा जा चुका है। अब हॉलीवुड की मशहूर सिंगर माइली साइरस को ही ले लीजिए। माइली अक्सर अपने रिश्तों को लेकर खबरों में रहती है। इसीलिए अब वो एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। पॉप सिंगर और सॉन्ग राइटर […]

बॉलीवुड की तरह हॉलीवुड में भी आए दिन बदलते रिश्तों की कहानी को देखा जा चुका है। अब हॉलीवुड की मशहूर सिंगर माइली साइरस को ही ले लीजिए। माइली अक्सर अपने रिश्तों को लेकर खबरों में रहती है। इसीलिए अब वो एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। पॉप सिंगर और सॉन्ग राइटर माइली इन दिनों अपने और हॉलीवुड एक्टर लियाम हेम्सवर्थ को लेकर खबरों में है। ऐसी खबरें आ रही है कि दोनों ने शादी कर ली है। हाल ही में इस बात का खुलासा सोशल मीडिया के जरिए ही हुआ है।

 रिपोर्ट्स के मुताबिक माइली और लियाम ने सीक्रेट वेडिंग की है। हुआ ये है कि हाल ही में माइली और लियाम के क्लोज फ्रेंड Conrad Carr ने पिक्चर्स शेयर की है। इन पिक्चर्स में दोनों ही नजर आ रहे हैं। साथ ही माइली और लियाम वेडिंग केक कट करते दिख रहे हैं। पिक्चर्स में माइली ऑफ शोल्डर गाउन पहने दिख रही हैं। तो वहीं लियाम ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक और वीडियो आया है। इस वीडियो में लियाम के भाई क्रिस हेम्सवर्थ और ल्यूक हेम्सवर्थ शॉट्स लेते दिख रहे हैं।

 इसके अलावा इन पिक्चर्स में खास बात ये है कि दीवाल पर पीछे मिस्टर एंड मिसेज लिखा हुआ नजर आ रहा है। जिसके बाद ये कंफर्म हो गया है कि दोनों शादी कर चुके हैं। खैर अब अगर दोनों की शादी हो गई है तो दोनों को हमारी तरफ से भी शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं। बता दें कि माइली ने 9 साल में ही ह्नाह मोन्टाना जैसे शोज में काम किया। 

माइली को पेटा ने 2015 की 'सेक्सिएस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रिटी' का खिताब दिया था। माइली के गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। वहीं माइली के रिलेशनशिप की बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को भी डेट कर चुकी हैं। इसके अलावा लियाम हॉलीवुड के मशहूर एक्टर हैं। दोनों का रिलेशन सालों से हैं। इनके रिश्ते में कई बार ब्रेकअप-पेचअप हुआ है। लेकिन अब दोनों शादी कर अपना घर बसा चुके हैं।

First published on: Dec 24, 2018 02:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.