चीन से शुरु हुआ कोरोना वायरस अब पूरी दुनिया में तहलका मचा रहा हैं। इस वायरस की वजह से हर किसी के कामों पर भारी सकंट छाया हुआ है। हर देश में इन दिनों लॉकडाउन का महौल बना हुआ है। इसी के लोगों को अपनी शादियों को आने वाली 3 से 4 महीने के लिए टाल दिया गया है।
इसमे सारे सेलिब्रिटीज का नाम भी शामिल है। हाल ही में ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की तारीख आगे बढ़ाई गई है। वहीं इस लिस्ट में अब एक और नाम हॉलीवुड से भी जुड़ गया है।
खबर आई है कि पूर्व अडल्ट स्टार मिया खलीफा की शादी की तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है। दरअसल मिया खलीफा की शादी इसी साल 10 जून को होने वाली थी, लेकिन इस समय हालातों को देखते हुए मिया ने अपनी शादी टाल दी है। शादी के टल जाने पर मिया काफी खुदी है उन्होंने अपना दर्द बयां किया है।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में मिया सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में मिया ने लिखा है, 'रॉबर्ट से शादी करने से पहले अगर यह दुनिया खत्म हो जाती है तो मेरे क्लोसेट में टंगे 12 कपड़ों में से किसी एक को पहनाकर मुझे दफना देना। ये सारे वो कपड़े हैं जो मैं अपनी शादी में पहनने वाली थी, जो जून में होने वाली थी।'
आपको बता दें कि कुछ समय पहले मिया खलीफा ने अपनी शादी का एलान किया था। इसी के साथ उन्होंने बताया था कि रॉबर्ट ने एक साल पहले ही मिया को शादी के लिए प्रपोज किया था। मैंने तुरंत ही हां कह दिया था। बता दें कि मिया खलीफा की दूसरी शादी है। उन्होंने साल 2011 में अपने हाईस्कूल ब्वॉयफ्रैंड से शादी की थी।